YRKKH Spoiler Alert: मंजिरी के सामने अभीर का सच आते ही मचेगा बवाल, थाली पीटकर गोयनका हाउस में करेगी तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु को अभीर के पास जाते देखकर रूही का बर्ताव बदल रहा है और वो अभीर को अब चोट पहुंचाने लगी है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु रूही से मांगने के लिए कार्ड बनाएगा। लेकिन वो कार्ड को बनाते-बनाते वहां से चला जाएगा और रूही वहां पर आ जाएगी। वो कार्ड देखकर तो खुश होगी लेकिन फोन में अभीर की ढेर सारी फोटोज देखकर रूही को गुस्सा आ जाएगा। रूही का फोन आने पर मंजिरी उसे देखने के लिए निकल चुकी है वो परेशान हो रही है कि कहीं रूही को कोई परेशानी ना हो रही हो।
कैंप में सबकुछ बिखरा-बिखरा सा होता है और अक्षर को शक होता है कि ये सब रूही ने गुस्से में आकर किया है। रूही कहेगी कि उसी ने टेंट बर्बाद किया है। अभिमन्यु रूही को समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो रूही उसे ही गंदा कह देती है और कहती है कि उसे अभिमन्यु से बात नहीं करनी है। आरोही को कैंप में मौजूद पैरेंट्स डांटने लग जाते हैं लेकिन तभी अक्षरा वहां पर आकर आरोही की साइड लेने लग जाती है और लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती है।
Recommended Video
मंजिरी कैंप में पहुंचती है और उससे अभीर मिलता है लेकिन मंजिरी उसे छोटे से बच्चे को दूर रहने के लिए कहती है। दूसरी तरफ अभिनव आरोही के पास जाता है, उसका हाल जानने के लिए आरोही गुस्से में कहती है कि उसकी बेटी की किस्मत उसके जैसी नहीं हो सकती। बचपन से सब अक्षरा-अक्षरा करते आए हैं, जैसे आरोही तो कुछ है ही नहीं। वो जब बड़ी हुई तो अभिमन्यु उसकी जिंदगी में आया, अक्षरा वहां भी आ गई। आरोही ने कहा कि वो नील के साथ बहुत खुश थी लेकिन अक्षरा की वजह से उसका नील छिन गया। वो अभिनव से पूछेगी कि आज अक्षरा के पास हंसता-खेलता परिवार है, लेकिन उसके पास क्या है? यही नहीं आरोही यह तक कह देगी कि आज अभीर रूही की खुशियों के बीच आ रहा है। अभिनव रूही के सामने अक्षरा का पक्ष रखता है और आरोही की गलतफहमी दूर करने की कोशिश करता है।
उधर अक्षरा अभिमन्यु को समझाने के लिए आती है। वो कहती है कि अभीर से उसका रिश्ता उसे चार दिन पहले ही पता चला है लेकिन रूही के साथ उसका रिश्ता उसके पैदा होने से पहले से है। रूही जब से आरोही के कोख में थी, तब से ही वो अभिमन्यु की जिम्मेदारी है। रूही को अपना पोपी चाहिए लेकिन उसने अभीर को चुना और अभीर के लिए रूही को इग्नोर किया। अक्षरा कहेगी कि अभीर की जिंदगी में उसके मम्मी पापा हैं लेकिन रूही की जिंदगी में अगर उसके पोपी ही नहीं होंगे तो उसकी जिंदगी बिखर जाएगी। अक्षरा कहेगी कि अभिमन्यु की जिद की वजह से ना सिर्फ उसकी और अभिनव की बल्कि आरोही और रूही की जिंदगी भी बर्बाद हो जाएगी। अक्षरा कहेगा कि वो अभीर और रूही में से किसी एक को ही चुन सकता है और ये बात मंजिरी सुन लेती है।
दूसरी तरफ मुस्कान देखने के लिए लोग आए हुए होते हैं और उसे देखने वही लड़का आया हुआ होता है जिसने कायरव से लड़ाई की हुई होती है। लेकिन कायरव जैसे ही लड़के को देखता है तो वो हैरान रह जाता है। राघव कायरव से हाथ मिलाने की कोशिश करता है। लेकिन कायरव बदले में उसका फोन तोड़ देता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजिरी अक्षरा के घर में घुसकर थाली पीटती है और सबको सच बताती है कि अभीर अभिमन्यु और अक्षरा का बेटा है।


Click it and Unblock the Notifications