YRKKH Spoiler Alert: अभिरा के कॉलेज का पहला दिन अरमान करेगा खराब, माधव देगा विद्या को धमकी फिर होगा..

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब इमोशनल सीन देखने को मिल रहा है। वहीं इस शो के पिछले एपिसोड में हम सभी ने देखा था कि कैसे अभिरा और रूही में दोस्ती हो जाती है जिसके वजह से अरमान भी काफी खुश हो जाता है वहीं दूसरी ओर अभिरा पर दादी सा काफी गुस्सा करेगी, क्योंकि दादी सा कॉलेज जाने की ईजाजत अभिरा चलाकी से लेती है, लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगी का कैसे अरमान, रूही को थैंक्यू कहेगा। ऐसे में रूही कहेगी, मैंने तुम्हे वादा किया था कि मैं अभिरा को इंडिपेंडेंट बनाने में तुम्हारी मदद करूंगी। वहीं दूसरी ओर माधव, विद्या को धमकी देगा अरमान और रूही को लेकर। इसके अलावा भी कई सारे ट्विस्ट आना अभी बाकी है।
रूही को थैक्यू बोलेगा अरमान
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप सभी को दिखाया जाएगा की कैसे अभिरा कॉलेज जाने के लिए काफी खुश रहेगी, वहीं अरमान, रूही को थैंक्यू कहेगा। ऐसे में रूही कहेगी, मैंने तुम्हे वादा किया था कि मैं अभिरा को इंडिपेंडेंट बनाने में तुम्हारी मदद करूंगी। जिसके बाद रूही काफी जोर-जोर से हंसने लगेगी। रूही को हंसता देख अरमान भी खुश हो जाएगा और भगवान का शुक्रिया अदा करेगा। इसके बाद वह खुशी-खुशी अभिरा को कॉलेज छोड़ने चला जाएगा। माधव, अरमान और रूही को साथ देख लेगा। वह विद्या से सवाल करने लगेगा।
माधव देगा विद्या को धमकी
इस सीरियल में आप सभी को आगे देखने को मिलेगा कि कैसे विद्या से माधव पूछेगा, रूही को अरमान क्यों लेकर जा रहा है थेरेपिस्ट के पास?। जिसके जबाव में विद्या कहेगी, बच्चे जो हैं वो बड़ों के साथ सबकुछ शेयर नहीं करते हैं। अरमान और रूही हमउम्र हैं। हो सकता है कि रूही अपनी प्रॉब्लम्स अरमान के साथ खुलकर बाट ले। इसके बाद माधव कहेगा, इस घर में और कोई नहीं है जिसके साथ वो अपनी प्रॉब्लम्स शेयर कर ले? आगे विद्या कहेगी, नहीं! चारू और कृष अभी छोटे हैं। अभिरा को सबसे प्रॉब्लम है। इसके बाद माधव काफी गुस्सा होकर विद्या को चेतावनी देगा।
ऐसा होगा अभिरा के कॉलेज का पहला दिन
आगे आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे अरमान, अभिरा को कॉलेज छोड़ने जाएगा,लेकिन अभिरा, उसे को कॉलेज के अंदर नहीं जाने देगी और फिर दोनों का काफी बहस होगा।। अभिरा को छोड़ने के बाद अरमान ऑफिस जाएगा, लेकिन ऑफिस जाते वक्त अरमान की नजर अभिरा के नोट्स पर पड़ेगी तो वो नोट्स देने अभिरा के क्लास में जाएगा। वहां जाने के बाद अरमान एक सेलिब्रेटी जैसा फिल करेगा। हालांकि बाद में अभिरा अरमान को काफी बातें सुनाएगी। अरमान अपनी गलतियों के लिए अभिरा से कान पकड़कर माफी मागेगा। जिसे देख कॉलेज की लड़किया काफी खुश हो जाएगी और अरमान की तारीफ करेगी।


Click it and Unblock the Notifications