YRKKH Spoiler Alert: रूही की होगी सिट्टी पिट्टी गुम, अभिरा और दादी सा में छिड़ेगा जुबानी जंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब इमोशनल सीन देखने को मिल रहा है। वहीं इस शो के पिछले एपिसोड में हम सभी ने देखा था कि कैसे अभिरा पोद्दार फैमिली में हर किसी से डाट खाते हुए दिखाई देती है इसके अलावा उसे हर कोई अनाथ होने का ताना देते रहता है, लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे अभिरा अब किसी कि नहीं सुनेगी सिर्फ सूनाते नजर आएगी । जहां वो रूही और अरमान की क्लास लगाएगी वहीं दादी सा के साथ उसका जोरदार टक्कर होने वाला रहेगा। इसके अलावा भी बहुत कुछ आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
अभिरा और दादी सा में होगी टक्कर
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप सभी को दिखाया जाएगा की कैसे अभिरा और दादी सा के बीच जोरदार बहस होगी। जहां दादी सा इस बात पर अड़ी रहेंगी कि अभिरा पढ़ाई पूरी नहीं करेगी और घर से बाहर जाकर नौकरी भी नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर अभिरा उन्हें बेहद शातिराना से अपने बात बनाने की कोशिश करेगी और आखिर कार अपने प्लान में कामयाब भी हो जाएगी, लेकिन अरमान को अभिरा के इस हरकत से डर भी लगेगा और वो इशारो ही ईशारों में अभिरा को समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन अभिरा किसी की एक ना सुनते हुए अपना काम दादी सा से निकलवा लेगी।
रूही की औकात दिखाएगी अभिरा
इस सीरियल में आप सभी को आगे देखने को मिलेगा कि कैसे अभिरा और अरमान के बीच बार-बार रूही आने की कोशिश करेगी, लेकिन ये बात अभिरा को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वो रूही को समझाने की कोशिश करेगी,लेकिन जब रूही अपनी हद पार करेगी तभी अभिरा उसका क्लास लगाना शुरू कर देगी। वहीं अरमान को ये बाद बुरा लगेगा, लेकिन अभिरा उसे भी डाट कर शांत करा देगी। इसके अलावा रूही को अभिरा अरमान से दूर रहने की भी बात कहेगी, लेकिन ये बात रूही को चुभ जाएगी और रोने लगेगी। अभिरा को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ेगा कि रूही रो रही है या नहीं।
रूही को होगी अभिरा से जलन
इस सीरियल के प्रोमो में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे अभिरा और अरमान को एक साथ देखकर रूही को जलन होगी। जिसके वजह से वो अभिरा को रास्ते से हटाने के लिए अरमान के कान भरते नजर आएगी, लेकिन अरमान को रूही की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा वो अभिरा के पास जाएगा उसके साथ पतंग उड़ाएगा और असके साथ दोस्ता भी करेगा। हालांकि दोस्ती के लिए पहला हाथ अभिरा अरमान के तरफ बढ़ाएगी। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आएंगे। यही बातें रूही को बिल्कुल नहीं देखा जाएगा जिसके वजह से वो फंक्शन छोड़कर अपने रूम में चली जाएगी। अब देखने बेहद दिलचस्प होगा कि अब आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications