साइड रोल से शुरू किया करियर, अब टीवी पर ये हसीनाएं जमा चुकी हैं अपनी धाक, दर्शकों की बन गई हैं जान

these tv actresses start their career with side roles

TV Popular Actresses: टीवी इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी हसीनाएं हैं जो कि आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक वक्त पर साइड कैरेक्टर निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आज के वक्त में वह लीड किरदार निभाकर दर्शकों के दोनों पर राज कर रही है। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक का नाम शामिल है।

आयशा सिंह

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री आयशा सिंह ने 'डोली अरमानों की' और 'यहां मैं घर-घर खेली' जैसे सीरियल्स में साइड कैरेक्टर निभाए। लेकिन फिर 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में लीड किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गई।

सुंबुल तौकीर खान

सुंबुल तौकीर खान टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 'जोधा अकबर' जैसे सीरियल्स में साइड कैरक्टर के तौर पर नजर आई थी। लेकिन फिर 'इमली' सीरियल से उन्होंने लीड किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई।

रिया शर्मा

रिया शर्मा भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने कई सारे सीरियल्स में साइड रोल निभाया है। इसी के अलावा उन्होंने एमएस धोनी फिल्म में भी साइड किरदार निभाया। लेकिन 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी" और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में लीड किरदार निभा कर वह फेमस हो गई।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी भी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और उन्होंने कम उम्र में एक अलग पहचान बनाई। पहले उन्होंने 'परवरिश' और 'बेइंतेहा' जैसे सीरियल्स में साइड किरदार निभाया। लेकिन फिर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर हर तरफ फेमस हो गई।

सुरभि चंदना

सुरभि चंदना ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उन्हें 'कुबूल है' जैसे सीरियल्स में भी साइड किरदार निभाने को मिला। लेकिन 'इश्क़बाज' में लीड किरदार निभा कर वह हर दिल पर राज करने लगी।

प्रणाली राठौड़

प्रणाली राठौर भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने भी छोटे-मोटे किरदार निभा कर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्हें अक्षरा का किरदार निभा कर काफी पापुलैरिटी हासिल हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X