समृद्धि शुक्ला के साथ रोमांटिक सीन पर रोहित पुरोहित की पत्नी को होती है जलन? बोले- वो मुझे सीधा किक मारती है..

YRKKH Rohit Purohit Wife Reaction On Romantic Scene: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित पुरोहित, अरमान का किरदार निभा रहे हैं। बता दे की अरमान और अभीरा की लव स्टोरी के अलावा दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। रोहित और समृद्धि के बीच में कई सारे रोमांटिक सीन भी शूट हुए हैं।
लेकिन अब हाल ही में रोहित पुरोहित ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके और समृद्धि के रोमांटिक सीन देखकर उनकी पत्नी उनको लात मारती है। अगर आपको ऐसा लगता है कि यह कोई सीरियस मामला है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वह सिर्फ मस्ती में ऐसा करती है। उनकी पत्नी शीना बजाज उनकी सबसे बड़ी चीयर लीडर मानी जाती है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि शीना बजाज हमेशा ही अपने पति रोहित पुरोहित को यह बताती है कि रोमांटिक सीन और ज्यादा बेहतर कैसे हो सकता है और कहां पर उन्होंने सही किया तो कहां पर उन्होंने सही नहीं किया। रोहित ने बताया कि उनकी पत्नी को उनके रोमांटिक सीन भी काफी अच्छे लगते हैं और वह अपना कैमरा हमेशा तैयार रखती है।
इसी के अलावा रोहित पुरोहित नहीं यह भी बताया कि उनकी पत्नी शीना उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी खूब तारीफ करती है। एक्टर से जब पूछा गया कि उनकी पत्नी को एक्स्ट्रा रोमांटिक सीन से जलन नहीं होती तो एक्टर हंसने लगे और कहा कि "वह कुछ बोलती ही नहीं है, वो सीधा लात मारती है।"
रोहित पुरोहित ने अपनी बात को ठीक करते हुए कहा कि "ऐसा मोमेंट अगर टीवी पर आता है तो वह मुझे किक मारती है और यह सब मजाक में बिल्कुल भी सीरियस नहीं। जब उन्हें महसूस होता है कि मैं रोमांटिक सीन में खुद को बढ़ रहा हूं या रोक रहा हूं तो वह मुझे और भी ज्यादा इंप्रूव करने को कहती है और कहती है कि अच्छे से परफॉर्म किया करो।"


Click it and Unblock the Notifications