'ये रिश्ता...' के अरमान पोद्दार ने खरीदा मुंबई में अपने सपनों का आशियाना, पत्नी के साथ किया गृह प्रवेश

Rohit Purohit New House: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें शहजादा धामी से रिप्लेस किया गया था। बता दे कि उनकी पत्नी शीना बजाज और उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा और इसकी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।
कपल ने अपने गृह प्रवेश पूजा की सभी तस्वीरों को शेयर किया है। दरअसल आपको बता दें कि रोहित और शीना ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा और सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट भी की। दरअसल यह और भी ज्यादा खास तब बना जब एक्टर का बर्थडे था। उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा कि "सपने सच होते हैं।"
इन तस्वीरों में रोहित पुरोहित काफी पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैंडसम लग रहे हैं। तो वही शीना ने भी शरारा सूट पहना हुआ है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने लिखा कि "जन्मदिन, घर, पारिवारिक वक्त और फादर्स डे, जब यह सब एक ही दिन होता है। मुंबई में हमारे पहले घर के लिए हमें बहुत खुशी है। #सपने सच होते हैं।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में काफी पसंद किए जा रहे हैं। शो में रूही से वह शादी तोड़कर अभिरा से अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि अभिरा उनसे बात तक नहीं करती। दर्शकों को भी सीरियल का यह ट्रैक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











