YRKKH की प्रतीक्षा होनमुखे कर रही हैं शहज़ादा धामी को डेट? खुद बताया रिश्ते का सच, बोलीं- 'हमारे बीच सब कुछ...'

Pratiksha Honmukhe Shehzada Dhami Affair: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' काफी सुर्खियों में बना हुआ है और इसमें तीसरी पीढ़ी दिखाई जा रही है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर के बाद में अब शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला ने शो को संभाला है। लेकिन समृद्धि शुक्ला और शहजाद धामी से पहले आरोही की बेटी रूही का किरदार निभाने वाली प्रतीक्षा होनमुखे ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया।
एक्ट्रेस को अफवाहों से नहीं पड़ता कोई फर्क
प्रतीक्षा होनमुखे ने हाल ही के एक इंटरव्यू में एकता कपूर के नागिन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अब खबरें प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी के अफेयर्स की खबरें सामने आ रही हैं। इस पर अब खुद शहजादा और प्रतिष्ठा ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इन अफवाहों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोग वही सोचेंगे जो वह सोचना चाहते हैं। हर किसी को वह चुप नहीं करवा सकते हैं।
अपने रिश्ते पर सफाई देना ज़रूरी नहीं समझती एक्ट्रेस
प्रतीक्षा होनमुखे ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि वह दोनों एक दूसरे के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इसीलिए उन्हें अपने रिश्ते पर सफाई देने की कोई भी जरूरत नहीं है। वह बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती पर इन सब का कोई भी फर्क पढ़ने नहीं वाला है। हम इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते क्योंकि यह हमारी पर्सनल लाइफ है। शहजाद धामी ने हंसते हुए ट्रोलर्स को भी इस बारे में ज्यादा से ज्यादा चर्चा करने के लिए भी कहा।
शो की कहानी
हालांकि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले तो रूही और अरमान की सारी सच्चाई रोहित को पता चल जाती है और इसी के चलते वह गायब हो जाता है। इसी बीच अभिरा और अरमान दोनों करीब आते नजर आते हैं। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है लेकिन यह रूही को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











