YRKKH Latest Promo: अक्षरा की हुई मौत, जाने से पहले अरमान से लेगी बड़ा वादा, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

YRKKH Latest Promo: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शो में देखा जा रहा है कि अक्षरा और अरमान कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक तरफ अरमान है जो युवराज की तरफ से लड़ रहा है। तू वहीं दूसरी तरफ अक्षर अपनी बेटी अभिरा को युवराज से बचाने की लड़ाई में जुटी हुई है।
रूही-रोहित होंगे एक
दूसरी तरफ शो में एक नया मोड़ आने को है। दरअसल, अरमान ने रूही को डेट पर बुलाकर उसे कैंसिल कर दिया। इसके बाद में रूही का दिल पूरी तरीके से टूट गया और उसने रोहित के साथ शादी करने को लेकर मंजूरी दे दी। शो में देखने को मिलेगा की रूही की शादी रोहित से हो जाएगी। इसके बाद में अरमान पूरी तरीके से टूट चुका होगा।
अरमान को पता चलेगी युवराज की सच्चाई
शो में देखने को मिला है कि अरमान को युवराज की सच्चाई पता चल जाती है। दरअसल, अभिरा को युवराज एक चिट्ठी भेजता है और उसमें उसके लिए धमकी लिखी होती है। यह चिट्ठी अरमान के हाथ में लग जाती है और उसे सारी सच्चाई पता चल जाती है। इसके बाद वह अक्षरा और अभिरा के साथ में खड़ा हो जाता है। लेकिन युवराज को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
अक्षरा की हो जाएगी मौत
लेकिन अब हाल ही में स्टारप्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें देखने के लिए मिलेगा कि एक तरफ तो अरमान, अक्षरा और अभिरा की मदद कर रहा होता है तो दूसरी तरफ युवराज को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है। वह कहता है कि "चाहे कुछ भी हो जाए मैं अभिरा को अपनी दुल्हन बना कर रहूंगा।"
अक्षरा ने लिया अरमान से वादा
इसके बाद में युवराज, अरमान पर गोली चलाने वाला होता है तभी अचानक से अक्षरा सामने आ जाती है। वो गोली अरमान को लगने के बजाय अक्षरा को लग जाती है और अस्पताल में वह अपनी आखिरी सांसें ले रही होती है। इसी दौरान वह अरमान से वादा मांगती है कि "अभिरा इस बार तो बच गई है लेकिन युवराज फिर से आएगा। क्या तुम मेरी बेटी का ध्यान रखोगे।" इतना कहते ही वह अपना दम तोड़ देती है।
होगी अरमान-अभिरा की शादी
इसके बाद इस प्रोमो वीडियो में देखने के लिए मिलता है कि अरमान कहता है कि वो ये वादा जरुर निभाएगा। इसके बाद में अभिरा और अरमान मंदिर में शादी के मंडप पर नजर आते हैं। जहां पर अभिरा दुल्हन बने हुए नज़र आती है। शो दिन पर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और अभिरा की शादी हो जाएगी और इसके बाद में और भी ज्यादा ड्रामा होगा। क्या पौदार परिवार अभिरा को अपना पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications