टीवी की 'अक्षरा' का छोटा भाई 'अंशू' हो चुका है गबरू जवान, 15 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल

YRKKH Aman Sharma: वैसे तो सालों से टीवी पर सीरियल्स आए और काफ़ी गए भी। लेकिन एक ऐसा सीरियल है जो पिछले 13-14 सालों से लोगों के बीच में चर्चा बनाए हुए हैं। हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस पर आने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की। इस सीरियल की शुरुआत हिना खान से हुई थी। जिन्होंने अक्षरा के किरदार में काफी सुर्खियां बटोरी।
पहले जनरेशन में इस शो में ऐसे काफी सारे किरदार थे जिनको भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक किरदार हिना खान यानी कि अक्षरा के चचेरे भाई अंशु का था। जिसे काफी फनी किरदार निभाया था और वह पूरे घर में रौनक लगाकर रखता था। दरअसल इस रोल को अमन शर्मा ने निभाया था।
लेकिन अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें अक्षर यानी कि हिना खान के अलावा नैतिक बने हुए करण मेहरा भी नजर आ रहे हैं। ऐसी तस्वीर में नीचे हनुमान के तौर पर अंशु यानी कि अमन शर्मा को देखा जा सकता है। वह काफी ज्यादा गोल मटोल और प्यारे नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमन शर्मा ने खुद इस थ्रोबैक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। अब अमन काफी बड़े हो चुके हैं और बहुत ही ज्यादा स्मार्ट में नजर आते हैं। उन्होंने शो में काफी लंबे समय तक काम किया और इसके अलावा टीवी पर बड़े रोल की चाहत में उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया था।
बाद में अमन शर्मा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और कुछ ही सालों में वह गोल मटोल अमन से अब एक हैंडसम बॉय बन चुके हैं। एक्टर होने के साथ-साथ अब उन्होंने प्रोडक्शन भी ज्वाइन कर लिया है। वह जियो सिनेमा में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











