YRKKH के शहज़ादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे कर रहे एक दूसरे को डेट? शो से बाहर होते ही फैन्स लगा रहे कयास

Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe Dating: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ वक्त पहले 15 साल का लीप देखा गया था। जिसमे नई स्टार कास्ट के तौर पर समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे और शिवम खजुरिया नज़र आए थे। लेकिन अब खबर आ रही है की रूही का किरदार निभाने वाले प्रतीक्षा और अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर शहजादा धामी को मेकर्स ने रातों-रात शो से बाहर कर दिया है।
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर प्रतीक्षा और शहजाद धामी दोनों के दुर्व्यवहार के चलते मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है। लेकिन अब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में यह बात फैल रही है कि शहजाद और प्रतीक्षा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी के चलते मेकर्स ने उन्हें गलत व्यवहार करने पर शो से बाहर कर दिया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के दर्शन अब कैलाश लग रहे हैं कि शहजाद और प्रतीक्षा होनमुखे एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लोग तो कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "रूही और अरमान का सच में अफेयर चल रहा था, सेट पर दोनों कुछ गलत किए होंगे और इसीलिए दोनों को बाहर कर दिया गया।" एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि "अब दोनों मिलकर एक दूसरे को डेट करो।"
अब लगातार यही सवाल उठ रहा था कि आखिरकार रूही और अरमान का किरदार कौन निभाएगा। अब इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है। दरअसल रोहित पुरोहित ने सोशल मीडिया के जरिए गर्विता साधवानी के साथ एक तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर के बाद साफ हो जाता है कि रूही और अरमान का किरदार रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











