टीवी के टॉप कपल कार्तिक नायरा को करोड़ों में ऑफर हुआ बिग बॉस 15, इतनी फीस पर एक ने किया रिजेक्ट

टीवी के सबसे मशहूर कपल कार्तिक और नायरा अब एक साथ टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। खबरों की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के लीड कपल मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को बिग बॉस 15 ऑफर किया गया है। बिग बॉस की क्रिएटिव टीम चाहती है कि स्टार प्लस का ये ब्लॉकबस्टर जोड़ा अब बिग बॉस 15 में दिखाई दे।

मोहसिन और शिवांगी को बिग बॉस के लिए राज़ी करने के लिए उन्हें अच्छी खासी रकम भी ऑफर की गई है। माना जा रहा है कि दोनों को बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए 4 - 4 करोड़ रूपये ऑफर किए जा रहे हैं।

yrkkh-couple-kartik-naira-mohsin-shivangi-offered-4-crores-for-bigg-boss-15-one-rejects

जहां अभी तक बाकी प्रतिभागियों की पुष्टि नहीं की गई है वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि मोहसिन खान ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। मोहसिन का मानना है कि वो बिग बॉस जैसा शो करने के लिए बहुत शर्मीले हैं और शो में हिस्सा लेने की सारी खबरें झूठी हैं। मोहसिन ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस बात की पुष्टि की।

दिलचस्प है कि मोहसिन और शिवांगी के अलावा हाल ही में शो का हिस्सा रहे एक्टर करण कुंद्रा को भी बिग बॉस का ऑफर दिया जा रहा है। लेकिन करण ने भी अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है।

करोड़ों की फैन फॉलोइंग

करोड़ों की फैन फॉलोइंग

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने टीवी पर कार्तिक और नायरा के किरदार में फैन्स का दिल जीता है और ये काम वो पिछले कई सालों से कर रहे हैं। उनका रोमांस दर्शकों के बीच हिट है और यही कारण है कि वो कायरा के नाम से ना केवल मशहूर हैं बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। मोहसिन को केवल इंस्टाग्राम पर जहां 3.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीं शिवांगी जोशी के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सबका पसंदीदा शो

सबका पसंदीदा शो

स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर 12 साल का सफर पूरा कर चुका है और लगभग 3500 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है। खबर है कि ये शो सितंबर में बंद हो जाएगा और अक्टूबर से बिग बॉस शुरू होगा। यही कारण था कि मोहसिन और शिवांगी को बिग बॉस ऑफर किया गया था।

नैतिक - अक्षरा से कार्तिक - नायरा

नैतिक - अक्षरा से कार्तिक - नायरा

कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी, रोमांस से भरपूर है। दोनों की प्रेम कहानी टिपिकल बॉलीवुड कहानी है - पहले तकरार, फिर दोस्ती और फिर प्यार। ये रिश्ता क्या कहलाता है नैतिक और अक्षरा की प्रेम कहानी से शुरू हुआ था। और अब सीरियल, उनकी बेटी नायरा की प्रेम कहानी पर शिफ्ट हो चुका है। दिलचस्प ये है कि नैतिक और अक्षरा यानि कि करण मेहरा और हिना खान भी बिग बॉस के अलग अलग सीज़न का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं नैतिक के बेटे और नायरा के भाई नक्ष की भूमिका निभाने वाले एक्टर रोहन मेहरा भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

टीवी के सबसे लंबे शो में से एक

टीवी के सबसे लंबे शो में से एक

कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नायरा की बहन गायु भी कार्तिक से प्यार करती है। हाल ही में शो में गायु की एंट्री के बाद फैन्स को लगा कि शो में कुछ नया धमाका होगा। लेकिन वो ट्रैक वहीं खत्म कर दिया गया। शो को अच्छी टीआरपी मिलती है और ये स्टार प्लस पर 12 जनवरी 2009 से प्रसारित हो रहा है।

ऑन स्क्रीन से ऑफ स्क्रीन

ऑन स्क्रीन से ऑफ स्क्रीन

जहां कार्तिक और नायरा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की जवाब नहीं वहीं अक्सर ही शिवांगी और मोहसिन के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आई हैं लेकिन दोनों ने इन खबरों का खंडन किया है। बिग बॉस का ऑफर भी शायद इन्हें इसलिए ही दिया गया हो क्योंकि खबर है कि इस बार भी बिग बॉस जोड़ियों में खेला जाएगा।

अक्सर वायरल रहती हैं तस्वीरें

अक्सर वायरल रहती हैं तस्वीरें

नायरा और कार्तिक की जोड़ी को दर्शकों ने शुरूआत से ही टीवी की सबसे क्यूट जोड़ी बना दिया था। उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही क्यूट है। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की इन रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पटा पड़ा रहता है। टीवी के बहुत फैन्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं।

बिग बॉस करेंगे या नहीं

बिग बॉस करेंगे या नहीं

हालांकि बिग बॉस के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, प्रतिभागी प्रीमियर एपिसोड से पहले घर में जाने की खबर की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। ऐसे में देखना है कि वाकई मोहसिन और शिवांगी ने बिग बॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है या फिर दर्शकों को सरप्राइज़ देते हुए वो इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। इंतज़ार कीजिए 2 अक्टूबर को बिग बॉस 15 के प्रीमियर का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X