'अनुपमा' शो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! रुपाली गांगुली को करेंगी रिप्लेस

Shivangi Joshi In Anupama After Leap: स्टारप्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' इस समय दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है और अब खबर आ रही है कि शो में जल्दी ही 15 साल का लीप आने वाला है। जिसके चलते काफी सारे सितारे शो को छोड़ने वाले हैं। साथ ही कई नए एक्टर्स की राजन शाही के इस शो में एंट्री होगी। जिसमें शिवांगी जोशी का भी नाम शामिल है।
खबर आ रही है कि अनुपमा के शो में 15 साल का लीप आने के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा बनाकर टीवी पर मशहूर हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की एंट्री हो सकती है। खबर तो यह भी है की एक्ट्रेस को अनुपमा और अनुज कपाड़िया की बेटी आद्या का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शिवांगी जोशी की एंट्री होते ही रूपाली गांगुली को शो में देखा जाएगा या फिर लीप आते ही वह सीरियल को अलविदा कह देंगी। इससे पहले भी शिवांगी जोशी को हिना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने हिना खान की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि अभी तक शिवांगी की तरफ से भी इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
अनुपमा शो में शिवांगी जोशी के अलावा लीप के बाद के लिए दो अन्य सितारों का नाम भी सामने आया है। खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी और शिवम खजुरिया दोनों लव एंगल प्ले कर सकते हैं। शिवम को कुमकुम भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में देखा जा चुका है। कांची सिंह भी शो में नजर आ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि कांची सिंह, सीरियल में रूपाली गांगुली को रिप्लेस कर सकती है। कांची सिंह ने राजन शाही के शो 'प्यार हो गया' से बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू किया था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में भी उनको गायत्री के रोल में देखा गया था। बाद में वह रोहन मेहरा के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में भी रही। हालांकि अब देखना यही होगा कि शो में क्या फेरबदल होगा।


Click it and Unblock the Notifications











