YRKKH शो की ये एक्ट्रेस एकता कपूर की नागिन बनने का देख रहीं ख्वाब, बोलीं- ‘नागिन बनकर मैं...’

Naagin, ruhi

YRKKH Actress Pratiksha Honukhe Became Naagin: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में जेनरेशन लीप आ चुका है। हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौर के बाद अब शो में समृद्धि शुक्ला और शहजाद धामी लीड किरदार में है। लेकिन आपको बता दें कि इन्हीं के अलावा रूही और रोहित के किरदार में प्रतिष्ठा होनमुखे और शिवम खजुरिया भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

एकता कपूर की नागिन बनना चाहती है प्रतीक्षा

लेकिन अब रूही का किरदार निभा रही एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे काफी चर्चा में है और आपको बता दें कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह एकता कपूर के शो 'नागिन 7' का हिस्सा बनना चाहती हैं। दरअसल आपको बता दें की प्रतीक्षा का यह है पहला शो है और यही से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इससे पहले वह एयर होस्टेस थी।

इससे पहले एयर होस्टेस का काम करती थी एक्ट्रेस

लेकिन दोस्तों के दबाव डालने पर उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया। प्रतीक्षा ने बताया कि इसको लेकर वह कभी भी सीरियस नहीं रही। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक एक्टिंग एजेंसी ज्वाइन कर ली और जुलाई में एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर अक्टूबर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' उन्हें ऑफर हुआ। प्रतीक्षा खुद को बहुत लकी मानती है क्योंकि उन्हें इतना बड़ा शो मिला है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस से उनका ड्रीम रोल पूछा गया।

बॉलीवुड में भी काम करना चाहती है प्रतीक्षा

जिस पर प्रतीक्षा ने बताया कि वह एकता कपूर के नागिन सीरियल में काम करना चाहती हैं। बताया कि कई सारे लोगों ने उनको यह कहा है कि वह पर्दे पर नागिन के किरदार में काफी अच्छी दिखेंगी। प्रतीक्षा तो बॉलीवुड में भी काम करना चाहती हैं और अगर फ्यूचर में उन्हें किसी और सीरियल में जाने का मौका मिलता है तो वह नागिन में काम करना पसंद करेंगी।

इस नागिन को पसंद करती हैं प्रतीक्षा

इसी के अलावा प्रतीक्षा ने यह भी बताया कि नागिन फ्रेंचाइजी से उन्हें मौनी रॉय का किरदार काफी ज्यादा पसंद आया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें मौनी रॉय का किरदार और नागिन के तौर पर दिखाने का तरीका बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा। हालांकि इन दोनों प्रतीक्षा को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवम खजुरिया के अपोजिट देखा जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: naagin pratiksha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X