रीवा की राजकुमारी ने दिखाया बेटी का मासूम चेहरा, एक्ट्रेस के सिर से अब नही हटता पल्लू

Mohena Kumari Reveals Daughter Face: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी अभी के समय पर लाइमलाइट से पूरी तरीके से दूर है और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी छोड़ दिया है। लेकिन आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ में इंटरेक्ट करती रहती हैं।
मोहिना कुमारी अभी के समय पर अपनी फैमिली लाइफ और दो बच्चों के साथ में काफी ज्यादा बिजी हैं। उन्होंने लंबे समय बाद अपनी बेटी गौरिता का चेहरा रिवील कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपने ससुर सतपाल सिंह महाराज के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का फेस रिवील कर दिया।
मोहिना कुमारी की बेटी काफी ज्यादा क्यूट है और आपको बता दें कि गौरिता की मासूमियत देखकर हर कोई काफी भावुक हो गया। बच्ची की क्यूट स्माइल ने हर किसी का दिल जीत लिया और पिक लहंगे में वह काफी प्यारी लग रही थी। अभिनेत्री भी ससुर के जन्मदिन पर काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आई और पूरा परिवार साथ में देखा गया।
इस दौरान भजन से लेकर कीर्तन तक का आयोजन करवाया गया था। मोहिना कुमारी को परिवार वालों के साथ में डांस करते हुए भी देखा गया। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दो बच्चों के बाद में एक्ट्रेस का लुक पूरी तरीके से बदल गया है और उन्होंने काफी वेट भी गेन कर लिया है।
मोहिना कुमारी को अपने बढ़ते हुए वजन की वजह से कोई भी परेशानी नहीं है और वह काफी खुश है। उनको अपने दोनों बच्चों की परवरिश काफी अच्छे से करनी है और अक्सर वह है इंस्टाग्राम के जरिए अपनी डांस वीडियो को शेयर करती नजर आती हैं। बता दे कि एक्ट्रेस कोरियोग्राफर भी रह चुके हैं और डांस इंडिया डांस 3 से उन्होंने लाइमलाइट बटोरी थी।
बाद में मोहिना कुमारी को ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने का मौका मिला। हालांकि फिर 2019 में उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरीके से अलविदा कह दिया और रियल लाइफ में वह एक राजकुमारी है। वह महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी है और उन्हें रीवा की राजकुमारी भी कहते हैं। एक्ट्रेस की शादी उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश से हुई है।


Click it and Unblock the Notifications













