YRKKH के सेट पर समृद्धि शुक्ला अब तक नहीं बना पाई कोई दोस्त, पैकअप होते ही पांच मिनट में निकल जाती हैं घर

Samridhi Shukla Shocking Revelation: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दोनों समृद्धि शुक्ला को अभिरा के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। ये शो हाल ही में प्रतीक्षा होनमुखे और शहज़ादा धामी को रिप्लेस करने को लेकर भी सुर्खियों में आ गया था। लेकिन अब आपको बता दें कि समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया है कि सेट पर उनका कोई भी खास दोस्त नहीं है।
दरअसल, समृद्धि शुक्ला ने हाल ही में टेलीमसाला के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि "मैं पहले दिन से काम से काम रखना पसंद करती हूं। इससे पहले मैंने 'सावी की सवारी' शो में काम किया। जहां पर मेरे काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन मैंने वहां पर काफी कुछ सीखा। जब आप लीड में होते हो तो आपके पास वक्त नहीं होता। दूसरी बात तो ये कि मैं बहुत सिंपल हूं और मुझसे ड्रामे नहीं होते हैं। कई बार सेट पर होता है कि इसमें ये बोल दिया उसने वो बोल दिया और मैं बहुत भावुक इंसान हूं।"
समृद्धि शुक्ला ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "सावी की सवारी सेट की मुझे बहुत याद आती है और मैं वहां पर काफी कुछ सीखा। लेकिन सबसे ज्यादा हर्ट भी मैं वही हुई हूं। इसीलिए मैंने हमेशा से यही क्लियर कर लिया था कि मुझे एक दायरा बनाकर रखना है। क्योंकि यहां पर काम बहुत होता है और कई बार तो आपके पास कुछ खाने या फिर 2 मिनट आंख बंद करने का ही समय होता है।"
समृद्धि शुक्ला इस पर आगे बताती है कि "अगर आप इतने से वक्त में भी यही सोचने लग जाओगे की कोई मेरे बारे में क्या बोल रहा है या वो मेरे बारे में क्या सोच रहा है तो आप हमेशा परेशान रहोगे। इसीलिए मेरा कोई भी खास दोस्त नहीं है। लेकिन मेरा बॉन्ड सबके साथ में बहुत अच्छा है और मुझे सबसे ज्यादा मजा अपने सीनियर्स श्रुति और प्रीति के साथ में आता है।"
समृद्धि शुक्ला ने आखिरी में यह भी कहा कि "मैं अपने रूम से सेट और सेट से रूम पर ही जाने का दायरा बना रखा है। अगर बैकअप होता है तो मैं सीधा घर चली जाती हूं। आप किसी से भी पूछ सकते हैं कि अगर बैकअप होता है तो मैं 5 मिनट भी वहां पर नहीं रुकती हूं और बस चेंज किया और मैं बाहर निकल जाती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत कम लोग हैं और जो भी है उनके साथ में रहने में मुझे बहुत मजा आता है।"


Click it and Unblock the Notifications











