Kusha Kapila: तलाक के बाद यूट्यूबर कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर किया पहला पोस्ट, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Youtuber Kusha Kapila: फैंस के दिलों की धड़कन फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने हाल ही में अपने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जो कि उनके चाहने वालों के लिए बड़ी अच्छी बात है। इस पोस्ट को देखकर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि कुशा ने कुछ दिन पहले ये अनाउंस किया कि वो पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई हैं, दोनों ने तलाक ले किया है। कुशा के इस पोस्ट के बाद मानों उनके फैंस के बीच खलबली मच गई। कुछ लोगों ने कुशा को हिम्मत दी, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया।
तलाक के बाद कुशा कपिला का पोस्ट-
दरअसल बात है कि तलाक की खबरों के बाद कुशा ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली लेकिन अब तलाक के अनाउंसमेंट के 9 दिन बाद कुशा सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं।
यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के लिए पज़ेसिव होती नज़र आ रही हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि कुशा दीपिका के लिए पज़ेसिव क्यों हो रही हैं?
दरअसल, कुशा ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है वो एक प्रमोशनल पोस्ट है जिसमें वो दीपिका के साथ दिख रही हैं, वीडियो में दीपिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताकर उनके किसी और से बात करने पर पजेसिव होती दिख रही हैं।
कुशा को फिर से पुराने वाले अंदाज़ में देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो मानों कमेंट और लाइक की जैसे बरसात हो रही हो, कुशा की पोस्ट पर लागातार फैंस अपनी अपनी राय दे रहे हैं।
कुशा कपिला ने सोशल मीडिया नोट-
26 जून को कुशा और जोरावर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर ये जानकारी दी थी कि वो अब अलग हो रहे हैं, पोस्ट में लिखा था, 'जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.. ये हमारे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था लेकिन हमें ये जानते हैं कि हमारी लाइफ के इस मोड़ पर ये फैसला लेना सही है। हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर की है। वो हमारे लिए सबकुछ है, दुख की बात है ये कि आगे की लाइफ में हम अपने लिए जो चाहते हैं वो एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं मिलता। ये हमारे साथ-साथ हमारी फैमिली के लिए भी बहुत मुश्किल वक्त रहा है, ऐसे में हमें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के बहुत वक्त लगने वाला है। '


Click it and Unblock the Notifications