..................... Youtuber dhruv rathee is going to be a father, his wife announced the pregnancy by showing a baby bump - Hindi Filmibeat

पिता बनने वाले हैं Youtuber ध्रुव राठी, पत्नी ने बेबी बंप दिखाते हुए की प्रेग्नेंसी की घोषणा

Youtuber Dhruv Rathee

Youtuber Dhruv Rathi is going to be a father: जाने माने यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी ध्रुव राठी और एल्विश की लड़ाई चलती है तो कभी ध्रुव राठी मोदी सरकार के खिलाफ भी कई अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो बनाते नजर आते हैं। फिलहाल तो बता दें कि ध्रुव राठी के घर से एक अच्छी खबर आ रही है। जी हां बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पत्नी साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां उनकी पत्नी बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

शेयर की पत्नी की तस्वीरें
ध्रुव राठी ने 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जूली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ध्रुव राठी बेहद ही खुशी से पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी जूली अपना बेबी बंप शो कर रही हैं। पहली तस्वीर में ध्रुव राठी और जूली साथ में पोज देते हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में जूली की सोलो तस्वीरें हैं। इन खास पलों को शेयर करने के साथ ही ध्रुव राठी कैप्शन में लिखते हैं कि सितंबर महीने में बेबी राठी इस दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों पर जमकर लोगों में कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

लंबी है ध्रुव राठी और जूली की लव स्टोरी
एक इंटरव्यू में ध्रुव राठी ने खुलासा किया था कि वह और जूली तब मिले जब दोनों लगभग 19 साल के थे। जब वह जूली से मिले थे तब वह थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। बोले- मुझे शर्म आ रही थी, लेकिन फिर दोनों रोजाना मिलने लगें। ऐसे ही दोनों की धीरे-धीरे बात शुरू हुई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे फिर 24 नवंबर 2021 को ध्रुव राठी ने ऑस्ट्रिया के वियना में बेल्वेडियर पैलेस में जूली से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X