यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी कृतिका के साथ दिल्ली मेट्रो में हुआ हादसा, दरवाजें में फंसी और...

अपने यूट्यूब ब्लॉग के लिए चर्चा में रहने वाले अरमान मलिक अक्सर अपनी पत्नियों के साथ शूटिंग करते हैं। उनका लेटेस्ट ब्लॉग चर्चा में है जिसमें वो कृतिका मलिक के साथ कुछ मामला हो गया है। इस ब्लॉग में दिल्ली मेट्रो में हुए एक हादसे का जिक्र है जिसमें कृतिक मलिक काफी परेशान होग गईं थीं।
इस ब्लॉग की बात करें तो अरमान मलिक इस दौरान अपनी पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ हैं और तीनो दिल्ली स्थित जनपद मार्केट में खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। शॉपिंग के बाद पत्नियों ने जिद की कि वो अब दिल्ली मेट्रो का आनंद लेना चाहती हैं। इसके बाद अरमान उनको वहां ले गए।
कनॉट प्लेस से तय किया सफर
कनॉट प्लेस से करोल बाग तक मेट्रो में सफर तय करने वाले अरमान और उनकी दोनों पत्नियां काफी खुश थीं कि इसी दौरान एक हादसा होता है। हादसे में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका फंस जाती है। दरअसल होता ये है कि कृतिका जब मेट्रो के दरवाजे से बाहर निकल रही थी तो वो उस दरवाजे में फंस जाती हैं। इसके बाद इस ब्लॉग वीडियो को देख लोग हैरान रह गए।
इस बात की जानकारी अरमान की पहली पत्नी पायल ने दी है। पायल ने बताया कि कृतिका सुबह से बीमार भी थी और ऐसी ही हालत में वो शॉपिंग के लिए गई थी। पायल का कहना था कि जब हम मेट्रो से उतर रहे थे तो दरवाजे पर काफी भीड़ थी, इसी वजह से कृतिका हमसे पीछे छूट गई।
इस दौरान हम ये लगा था कि वो अब मेट्रो में हमसे बिछड़ जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो सुरक्षित बाहर निकल गई। इस दौरान उसको किसी तरह की कोई चोट भी नहीं आई है।
फिलहाल आप देखिए अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications