..................... Youtuber armaan malik wives kritika and payal fight video gone viral watch payal kratika fight - Hindi Filmibeat

पायल को घर से निकाल सौतन कृतिका ने दिखाई अकड़, दोनों बीवियों के बीच बुरे फंसे यूट्यूबर अरमान मलिक

Armaan malik kritika malik payal malik

Payal Kratika Fight: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियां की है और अब वह चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। दरअसल आपको बता दें कि पहले उन्होंने पायल मलिक के साथ में शादी की थी जिसे उन्हें एक बेटा हुआ था।

इसके बाद में यूट्यूबर अरमान मलिक ने कृतिका मलिक के साथ में शादी रचाई। तब कृतिका और पायल दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हुई। पायल ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया तो वही कृतिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस हिसाब से देखा जाए तो अरमान अब चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि अब अरमान मलिक की दोनों बीवियों का एकवीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान की पहली पत्नी पायल उनकी दूसरी पत्नी कृतिका पर हुकुम चलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि पायल कृतिका के घर आती है और उनसे अपने बच्चों की अच्छे से देखभाल करने को कहती हैं।

इसके बाद कृतिका मालिक भी पायल को अकड़ दिखाकर घर से जाने के लिए कह देती है। लेकिन बाद में दिखाया जाता है कि कृतिका भी अरमान से शिकायत करने लगती है कि वह इन बच्चों को नहीं संभाल सकती। इसीलिए वह घर छोड़कर जा रही है। हालांकि परेशान होने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह सिर्फ एक वीडियो है।

अरमान और उनकी दोनों पत्नियां अपने व्लॉग्स में जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। यहां तक कि खुद से जुड़ी हुई छोटी से छोटी अपडेट भी अपने फैंस के साथ में शेयर करते हुए नजर आते हैं। ऐसी ही अरमान और उनकी पत्नियों की कई सारी वीडियो वायरल हो चुकी हैं। जिन्हें लोग भी देखना काफी पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X