..................... youtuber Armaan malik went Dubai with Pregnant wife Payal Malik for gender test - Hindi Filmibeat

पायल मलिक का जेंडर टेस्ट करवाने दुबई गए अरमान मलिक ? बोले- आपको बता ही देते हैं कि क्या होगा...

youtuber Armaan malik

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुकी मलिक फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी तीसरी बार प्रेग्नेंट है। अरमान और पायल के पहले से ही तीन बच्चे हैं। पायल मलिक चाहती थीं कि वह अपने चौथे बच्चे को भी जन्म दें क्योंकि इस बार पायल मलिक ने नेचुरल कंसीव किया है। इससे पहले पायल मलिक IVF के जरिए मां बनी थीं।

दुबई में पायल का करवाया जेंडर टेस्ट

पायल की प्रेग्नेंसी की खबर ने पूरे घर में खुशी का माहौल बना दिया है। बता दें कि परिवार दुबई गया हुआ है। हाल ही में अरमान मलिक ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वह यह बताते हैं कि पायल का चौथा महीना लग चुका है तो सोचा की आपको बता दें कि पायल के क्या होगा लड़का या लड़की ? अरमान कहते हैं कि हम इस समय दुबई में हैं और यहां ये लीगल है। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कहती हैं कि ये दुबई में ही नहीं भारत छोड़कर आप कहीं भी क्यों ना चले जाएं जेंडर बता दिया जाता है कि क्योंकि यहां पर जेंडर रिवील पार्टी होती है। और माता पिता को पहले से ही पता चल जाता है कि क्या होगा तो वह बच्चे की जरूरत की सामान पहले ही जोड़ने लगते हैं।


होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने गए अरमान-कृतिका

वहीं इस वीडियो को बाद एक रील और सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि कृतिका और अरमान मलिक दोनों शॉपिंग करने के लिए निकल जाते हैं। कृतिका कहती हैं कि भारत में माना जाता है कि बच्चा होने के बाद ही शॉपिंग की जाए, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता यहां लोग जेंडर के पता चलते ही शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं और अब हम भी पायल के होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट

कृतिका और अरमान के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसका मतलब की आपने टेस्ट करवा लिया कि लड़का होगा या लड़की। वहीं दूसरे ने लिखा- तो क्या आप जेंडर टेस्ट करवाने के लिए दुबई गए थे। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप जो भी करो जेंडर टेस्ट या कुछ और लेकिन इस तरह के वीडियो मत बनाओ इससे भारत के अन्य लोगों पर इसका असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X