दो बीवियां होने के बावजूद अरमान मलिक की बढ़ीं तीसरी औरत से नजदीकियां, यूट्यूबर को बाहों में जकड़े नजर आई हसीना

Youtuber Armaan Malik

Armaan Malik Video: सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे फेमस यूट्यूबर में से एक हैं अरमान मलिक, जो आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को इस कदर सोशल मीडिया पर उतार दिया है कि लोगों को अब उनकी पल-पल की खबर होने लगी है।

अरमान का नया वीडियो आया सामने

अरमान मलिक इसलिए भी चर्चा का विषय रहे हैं क्योंकि उन्होंने दो-दो शादियां की हैं। अरमान की पहली पत्नी का नाम पायल है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका है। लेकिन दो बीवियां और चार बच्चे होने के बावजूद लगता है अरमान की नजदीकियां अब तीसरी औरत से भी बढ़ रही है और इस बात का पता हाल के वीडियो को देखकर लग रहा है, जिसमें अरमान मलिक वेटलिफ्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें एक लड़की पीछे से पकड़े हुए नजर आ रही है।

ट्रोल हो रहे हैं अरमान

अरमान मलिका का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, बवाल सा मच गया। हर कोई अरमान मलिक को खरी-खोटी सुना रहा है। उनकी किसी और महिला के साथ ऐसी बढ़ती नजदीकियां फैंस को जरा भी रास नहीं आ रही हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें अब बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

चार बच्चों के पिता हैं अरमान

अरमान मलिक हाल ही में तीन बच्चों के पिता बने हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इससे पहले, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे जैद मलिक का वेलकम किया था। इन तीन बच्चों से पहले अरमान का एक और बेटा है, जिसका नाम चिरायु है।

मुस्लिम नाम रखने पर हुए थे ट्रोल

बता दें कि इससे पहले, जब अरमान ने अपने और कृतिका के बेटे का नाम जैद रखा था, तब मुस्लिम नाम चुनने के लिए यूट्यूबर को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, अरमान मलिक ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अरमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों को एक समान मानते हैं।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X