5 बच्चों के बाद अब छठे की तैयारी? यूट्यूबर अरमान मलिक के नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल!
Youtuber Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर और अभिनेता अरमान मलिक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी दो पत्नियों है पायल और कृतिका। दोनों ही पटिया एक साथ एक ही घर में रहती हैं और दोनों पत्नियों से उन्हें पांच बच्चे भी हैं। लेकिन हाल ही में अरमान मलिक ने अपने छठे बच्चे का हिंट दे दिया है।

छठवीं बार पिता बनने वाले हैं अरमान?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मलिक परिवार का एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें अरमान कहते हैं कि उनके घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। यह गुड न्यूज़ उन्हें दूसरी पत्नी और कृतिका से मिलने जा रही है।
अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को देखते हुए वीडियो में रहते हैं कि शरमा रही है लड़की। फिर पायल अपनी सौतन कृतिका को देखकर कहती है कि मुझे पहले समझ में नहीं आया था कि यह लड़की इतनी मोटी क्यों होती जा रही है?
घर में आएगा नन्हा मेहमान?
इसके बाद में अरमान हिंट देते हुए कहते हैं कि घर में एक बार फिर से खुशियों का माहौल होगा। घर में सबसे छोटा रूद्र है और अब उसके बाद घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस दौरान अरमान खुशी से चिल्लाते हुए कहते हैं कि एक बच्चा और आने वाला है हमारे घर में संभाल लेगी ना.?
अरमान, कृतिका और पायल ने अपने घर में छठे बच्चे के आने का हिंट दे दिया है। लेकिन क्या सच में अरमान के घर पर छठा बच्चा आने वाला है या फिर वीडियो के जरिए वह प्रैंक कर रहे थे? अगर आपको भी यह वीडियो सच लगी तो आप पूरी तरीके से गलत है क्योंकि कृतिका प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उनके छोटी बहन मां बनने वाली है।
5 बच्चों के पिता बन चुके हैं अरमान मलिक
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि अरमान मलिक के पहली पत्नी पायल से उनको चार बच्चे हैं जिसमें तीन बेटे और एक बेटी है। दूसरी पत्नी कृतिका से अरमान को सिर्फ एक बेटा है। कृतिका कई बार कह चुकी है कि वह भी और बच्चे करना चाहती हैं। लेकिन अब जाकर देखना काफी दिलचस्प होगा कि अरमान मलिक के बच्चों की गिनती कहां पर जाकर रुकेगी।


Click it and Unblock the Notifications