..................... Youtuber Armaan Malik Second Wife Kritika Revealed How she and Payal got pregnant together - Hindi Filmibeat

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एक साथ कैसे हुईं प्रेग्नेंट, कृतिका ने किया खुलासा, बोलीं- हमने दो बार..

Youtuber Armaan malik kritika malik payal malik

Kritika And Payal Pregnant Together: यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियां की और उनकी दो पत्नियां भी हैं। जिनका नाम पायल और कृतिका मालिक है। इतना ही नहीं अरमान मलिक अबचार बच्चों के पिता बन चुके हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक को अब बिग बॉस ओटीटी 3 में दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में देखा जा रहा है। जहां पर पायल और कृतिका ने खुलासा किया कि उन दोनों को ही अरमान से 5 से 6 दिन में प्यार हुआ और शादी कर ली थी। ऐसे ही कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें काफी हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

अब इस बार भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कृतिका मलिक ने खुलासा किया कि आखिरकार वह दोनों एक साथ प्रेग्नेंट कैसे हुई? कृतिका ने वीडियो में बताया कि "लोग हमसे हर बार पूछते हैं कि दोनों एक साथ प्रेग्नेंट कैसे हुई? इसके पीछे भी एक स्टोरी है। पायल नेचुरल कंसीव नहीं कर सकती थी। लेडिस में दो ट्यूब होते हैं लेकिन चीकू के वक्त भी उसका एक ट्यूब था।"

कृतिका आगे बताती है कि "जब पायल ने नेचुरल तरीके से ट्राई किया तो डॉक्टर ने उन्हें मना कर दिया था कि आप इसे नहीं कर सकती और आपको आईवीएफ के लिए जाना होगा। जब हमने आईवीएफ के लिए सोचा तो पायल का पहला रिजल्ट फेल हो गया। उसी के दो से तीन दिन बाद मेरा पॉजिटिव रिजल्ट आ गया। ये नेचुरल था।"

इस इंटरव्यू में कृतिका बताती है कि "वैसे तो मैं भी बहुत वक्त से ट्राई कर रही थी लेकिन मुझे नहीं पता भगवान ने क्या सोचा क्या नहीं सोचा, लेकिन अचानक से मेरा पॉजिटिव रिजल्ट आ गया। इसके बाद पायल का हमने एक बार फिर से आईवीएफ ट्राई किया। इसके बाद पायल भी पॉजिटिव हो गई। हम दोनों में एक महीने का फर्क है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X