एक बार फिर से मां बनने को तैयार यूट्यूबर की दूसरी पत्नी, दूसरे बच्चे की जताई इच्छा, बोलीं- वो दिन कब आएगा जब..

Youtuber Armaan Malik Kritika Malik

Kritika Malik Wants Second Baby: यूट्यूबर अरमान मलिक किसी न किसी वजह के चलते आए दिन चर्चा का विषय बन जाते हैं और आपको बता दें कि वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में अपनी दो पत्नियों के चलते रहते हैं। दरअसल उन्होंने दो शादियां की है पहली शादी उन्होंने पायल मलिक के साथ में की और दूसरी शादी कृतिका मलिक के साथ में की थी।

यूट्यूबर अरमान मलिक को पहली पत्नी पायल से तीन बच्चे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका से एक बच्चा है। उनकी दोनों पत्नियों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर व्लॉग के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी हुई अपडेट्स को भी शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं दोनों लगातार यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो भी बनाती हैं।

इस बार कृतिका मलिक का एक वीडियो सामने आया है और आपको बता दें कि इसमें वह दूसरी बार मां बनने की इच्छा जाहिर करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। इसी के अलावा वह इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि "कब आएगा वह दिन जब हमारे भी छोटे-छोटे बाल बच्चे होंगे।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृतिका मलिक ने पिछले साल ही बेटे जैद मलिक को जन्म दिया था। हालांकि इन्होंने नेचुरल तरीके से कंसीव किया था और अरमान की पहली पत्नी पायल ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। पायल आईवीएफ के जरिए दूसरी बार मां बनी थी और अब अरमान चार बच्चों के पिता बन चुके हैं।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि यूट्यूबर पर अरमान मलिक अपने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। इतना ही नहीं कृतिका मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6.6 मिलियन यानी की 66 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X