यूट्यूबर अरमान मलिक की इस पत्नी ने सुनाई गुड न्यूज, खुशी से झूम उठी सौतन

Youtuber Armaan Malik Wife Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते दिन उनका नाम कानूनी पचड़े में फंसने की वजह से आया था। वहीं अब लगता है कि घर में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। जी हां, बता दें कि बिग बॉस फेम अरमान मलिक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। जैसे ही यह खबर बाहर आई मलिक फैमिली को चाहने वालों ने बधाई की लंबी लाइन लगा दी है।
कृतिका ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
हाल ही में कृतिका मलिक ने अपने इंस्टा पोस्ट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृतिका के साथ पायल भी नजर आ रही हैं। कृतिका ने अपने हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ी है। वहीं दूसरी तस्वीर में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट की तस्वीर देखी जा सकती है और तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृतिका की खुशखबरी सुनकर पायल खुशी से उतावली होती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कृतिका कैप्शन में लिखती हैं- 'घर में खुशियां आने वाली हैं।'
पहले से ही हैं इतने बच्चे
आपको बता दें कि पायल अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं और पायल से अरमान को तीन बच्चे हैं। दो बेटे एक बेटी बताया जाता है कि पायल के तीनों बच्चे IVF के द्वारा हुए थे। वहीं कृतिका और अरमान का एक बेटा है जो कृतिका ने नेचुरल कंसीव किया था। वहीं अब जब कृतिका और अरमान का बेटा दो साल का हो चुका है तब कृतिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।
फंस चुके हैं कानूनी पचड़े में
बता दें कि दो दिन पहले यह खबर आई थी कि अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के खिलाफ कोर्ट से समन आया है। शख्स ने आरोप लगाया था कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दो या तीन शादियां करना गलत है। जबकि आरोप लगाने वाले शख्स के मुताबिक अरमान मलिक ने चार शादियां की हैं। साथ ही शख्स ने पायल पर मां काली का अवतार धारण करने और धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि तीनों को ही 2 सितंबर को कोर्ट में जाहिर होने का आदेश मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











