कृतिका मलिक ने सुनाई गुडन्यूज़, पांचवी बार पिता बनने को तैयार Youtuber Armaan Malik? वीडियो वायरल

Youtuber Armaan Malik Become Father For 5th Time: यूट्यूबर अरमान मलिक आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह चर्चा में तब आए जब उनकी दो पत्नियों को लेकर जानकारी सामने आई थी। बिग बॉस में भी वह नजर आ चुके हैं और आपको बता दें कि उनके चार बच्चे भी हैं। लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी यानि की कृतिका मालिक अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट करती हुई नजर आ रही है। दरअसल कृतिका, अरमान से कहती है कि वह फिर से प्रेग्नेंट हो गई है। वह पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं। इस पर अरमान मलिक भी काफी खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि मेरी कही हुई बात सच हो गई है।
हालांकि वायरल हो रही है इस वीडियो में बाद में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी वहां पर पहुंच जाती है और इस खुशखबरी को सुनकर खुश हो जाती हैं। पायल रहती है कि फिर से हमारे घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में कृतिका कहती हुई नजर आती है कि मैं तो बहुत खुश हूं और तूबा से छोटा कोई आने वाला है।
हालांकि पायल मलिक ने कृतिका से कहा कि तू टेंशन मत ले मैं उसको संभाल लूंगी। हालांकि पूरी सच्चाई क्या है इस बात की कोई भी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और आपको बता दें कि कृतिका मलिक सच में प्रेग्नेंट है भी या नहीं इस बात की भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग अरमान मलिक को बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरमान मलिक अपने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में पहुंचे थे। जहां पर अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका फाइनल तक पहुंच गई थी। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











