..................... Youtuber Armaan Malik की दूसरी पत्नी बनीं मां Youtuber Armaan Malik's second wife became a mother, has suffered three miscarriages! - Hindi Filmibeat

Youtuber Armaan Malik की दूसरी पत्नी बनीं मां, तीन बार झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द!

armaan malik

यूट्यूबर अरमान मलिक जो कि जिनको अक्सर सिंगर और कंपोजर अरमान मलिक समझ लिया जाता है। सभी जानते हैं कि यूट्यूबर ने दो शादियां की हैं और उनकी दोनों पत्नियां उनके साथ ही रहती हैं। कई बार वो इसको लेकर बुरी तरह से ट्रोल भी होते हैं।

हालांकि इस वक्त वो फिर से काफी चर्चा में हैं और इसका कारण ये है कि उनकी दूसरी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

अरमान मलिक के घर में किलकारी गूंजी और उन्होने खुद इस बात का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए अरमान मलिक ने लिखा है, "फाइनली गोली बनी मां... गेस करिए लड़का हुआ या लड़की? आप लोगों की दुआओं से दोनों बिल्कुल ठीक हैं।"

इसके बाद उनका पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस पोस्ट पर लगातार बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि यूट्यूबर को लोग काफी तादात में फॉलो करते हैं और उनके वीडियोज भी सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में यूट्यूबर ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल मलिक के साथ लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था जो कि चर्चा का हिस्सा रहीं थीँ।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X