बच्चों की नैनी से अरमान मलिक का खुला रिश्ता, लक्ष्य ने बताया- अरमान जी में मुझे पायल और कृतिका के बराबर ही...

Armaan Malik Relation With Nanny

Armaan Malik Relation With Nanny: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अरमान मलिक को दोनों पत्नियों के साथ में बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी यानि की कृतिका फाइनल तक भी पहुंच गई थी लेकिन बाद में उनको ट्रॉफी हासिल नहीं हो पाई।

लेकिन आपको बता दें कि अरमान मलिक हमेशा अपनी दोनों पत्नियों को लेकर विवादों में बने रहते हैं। लेकिन पिछले लंबे वक्त से उनकी तीसरी शादी को लेकर खबर आ रही है। कुछ वक्त पहले यह भी खबर सामने आई थी कि अरमान मलिक ने अपने बच्चों की नैनी लक्ष्य से गुपचुप तरीके से तीसरी शादी रचा ली है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि अरमान मलिक की बच्चों की नैनी के साथ में कई सारे रोमांटिक वीडियो भी सामने आई थी। हैरानी की बात तो यह है कि करवा चौथ के अवसर पर लक्ष्य के हाथों पर मेहंदी से अरमान का नाम लिखा हुआ था और इसको देखने के बाद में काफी सारे लोग यह दावा करने लगे थे कि अरमान ने लक्ष्य के साथ में तीसरी शादी कर ली है।

लेकिन अब हाल ही में लक्ष्य ने खुद अरमान मलिक के साथ में अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल कृतिका मालिक और पायल मलिक ने अपना पॉडकास्ट शुरू किया है और इस दौरान उन्होंने बच्चों की नैनी लक्ष्य को अपने पॉडकास्ट में इनवाइट किया। जहां पर कृतिका ने बच्चों की नैनी से सवाल किया कि अरमान के साथ में उसका रिश्ता कैसा है?

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में लक्ष्य बताती हुई नजर आ रही है कि "यह अरमान जी ने मुझे हमेशा से ही पायल और कृतिका के बराबर ही रखा है। कभी भी मुझ में फर्क नहीं किया कि तुमको ये नहीं करना है या वो नहीं करना है। उन्होंने मुझे हमेशा मोटिवेट किया कि तुम जिम जाया करो और बाहर जाकर घुमा फिरा करो।"

लक्ष्य ने इस वायरल वीडियो में बताया कि "अरमान जी तो कहते हैं कि जो तुम्हारा दिल कर रहा है वही किया करो। अगर आप लोग मुझे तीसरी पत्नी की तरह दिखते हो तो यह आपकी सोच है।" कृतिका ने लक्ष्य से सवाल किया कि दोनों का रिश्ता भाई-बहन का है या फिर दोस्ती का है?

इस पर लक्ष्य ने जवाब देते हुए कहा कि मेरा अरमान जी के साथ में परिवार का रिश्ता है। लेकिन मुझे यही समझ में नहीं आता है कि मेरा नाम अरमान जी के साथ में क्यों जोड़ा जाता है कि मैं उनकी तीसरी पत्नी हूं। वह हमेशा मुझे बच्चों की तरह रखते हैं जैसे एक माता-पिता रखते हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता कि हमारा कोई गलत रिलेशन है।

अब लगातार लक्ष्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और काफी सारे लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि अरमान जी क्यों बोल रही हो भैया बोलो। तो वही काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि अरमान ने तुमको अपनी पत्नियों की तरह क्यों रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X