दिन दहाड़े गायब हुआ अरमान मलिक का घर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- इतनी मेहनत से बनाया था...

मलिक फैमिली के व्लॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। कभी अरमान मलिक अपनी पत्नियों की तारीफ करते दिखते हैं तो कभी पायल और कृतिका अपने नए कंटेंट को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं जिस वजह से घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। वहीं दूसरी ओर अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ गोवा घूमने का प्लान बना लिया।
वायरल हुआ अरमान मलिक का वीडियो
अरमान और कृतिका के गोवा ट्रिप से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी अरमान और कृतिका मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी दोनों रोमांटिक मोमेंट शेयर करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में अरमान मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक का पूरा परिवार फूट-फूटकर रोता नजर आ रहा है।
गायब हुआ अरमान मलिक का घर
दरअसल अरमान मलिक ने गोवा में बीच किनारे एक लड़की का घर बनाया था। जिसमें सभी ने उस वुड हाउस में नाइट स्पेंड करने का प्लान बनाया था। अपना बीच किनारे घर बनाकर मलिक फैमिली घूमने निकल गई, लेकिन उसके बाद जब सब लौटकर आए तब उन्होंने देखा कि उनका तो घर ही नहीं है वहां पर। अरमान अपने बड़े बेटे चीकू और कृतिका से कहते हैं कि हमारा घर चोरी हो गया यह सुनते ही चीकू और कृतिका फूट-फूटकर रोने लगे। अरमान समझाते हुए कहते हैं कि रोने की क्या बात है फिर से बना लेंगे।
लोगों के यूं आए कमेंट्स
अरमान बताते हैं कि यहां कई लकड़ी चोर हैं उन्होंने ही पक्का हमारा घर चुराया होगा। बता दें कि अरमान का ये वीडियो देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- कृतिका तो ऐसा रो रही हैं मानों करोड़ों का घर चुर गया हो। वहीं दूसरे ने लिखा- चीकू से ज्यादा तो कृतिका भाभी रो रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी फैमिली में कॉमेडियन भरे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











