मलिक फैमिली में गूंजेगी किलकारी, पायल फिर हुईं प्रेग्नेंट, VIDEO में बताया पिछली दो प्रेग्नेंसी का सच...

Youtuber Armaan Malik First wife Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अरमान मलिक की पूरी फैमिली व्लॉग बनाती है। जिस वजह से उन सभी के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। बीते दिन अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक पोस्ट किया था। जिसमें देखा गया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ी थी और इसी के साथ ही यह बताया था कि घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है।
चौथी बार मां बनेंगी पायल
लेकिन हाल ही में मलिक फैमिली ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें देखा गया कि पूरा परिवार खुशियां मना रहा है और पायल को बधाई भी दे रहा है। जी हां, पायल को बधाई...क्योंकि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका नहीं बल्कि अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक मां बनने वाली हैं। पायल ने पहले किट से चेक किया जब रिजल्ट पॉजिटिव आया तब वह खुद पर यकीन नहीं कर पाईं। क्योंकि इससे पहले पायल IVF के जरिए मां बनी थीं।
शादी के 15 साल बाद किया नेचुरल कंसीव
वीडियो में पायल कहती सुनाई दे रही हैं कि शादी के 15 साल बाद वह मां बनी हूं। पहली बार उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है इसलिए तीन बच्चे होने के बाद भी पायल चौथा बच्चा करेंगी। वहीं अरमान ने भी कहा कि आप मां हो आप इसका फैसला कर सकती हो मेरी तो जनरेशन बढ़ रही है। वहीं पायल की सौतन कृतिका मलिक खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। कृतिका मलिक कहती हैं कि अब पायल खाएगी पराठे और मिठाई। वहीं पायल भी कहती हैं कि अच्छा है जिम नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि नए मेहमान के आने से घर के बड़ों से लेकर बच्चे तक खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications