पराए मर्दों के साथ पत्नी को थिरकता देख आपा खो बैठे Armaan Malik, सबके सामने कृतिका को मारे जोरदार थप्पड़

Armaan Malik Beating Wife Kritika Malik: मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी दो बीवियां हैं, जो एक साथ रहती हैं। हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर अरमान अपनी दोनों बीवियों के साथ कैसे रह लेते हैं। इस बीच अरमान और उनकी दूसरी बीवी कृतिका का एक वीडियो सामने आया है।
कृतिका पर उठाया हाथ
अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को जमकर फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। अरमान मलिक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ आदमियों के सामने कृतिका मलिक के ऊपर हाथ उठा रहे हैं।
पराए मर्दों के साथ कर रही थीं डांस
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृतिका मलिक कुछ मर्दों के साथ मिलकर गाना गा रही हैं और डांस भी कर रही हैं। तभी पीछे से अरमान आते हैं और उनपर हाथ उठाने लग जाते हैं। हालांकि, आपको ये बता दें कि ये वीडियो रील बनाने के लिए ही फिल्म किया गया है।
अरमान मलिक की दोनों शादियों के बारे में
आपको बता दें, अरमान मलिक ने जब कृतिका से शादी की थी तो वो पहले से ही पायल के साथ शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे। पायल और कृतिका कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे और अरमान का दिल पायल की पक्की दोस्त कृतिका पर आ गया। साल 2018 में अरमान ने पायल को बिना बताए कृतिका से शादी कर ली। जिससे पायल बहुत टूट गईं और उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन बाद में पायल ने कृतिका के साथ एक ही छत के नीचे रहने का मन बना लिया।
अरमान की पहली शादी
अरमान मलिक इस वक्त चार बच्चों के पिता हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल से उनके तीन बच्चे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका से उनका एक बेटा है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पायल और कृतिका से पहले अरमान की एक और पत्नी थी, जिससे उनका तलाक हो गया। उस पत्नी से उनके एक बच्चा और है।


Click it and Unblock the Notifications