'सब की होली' में लगा 'सुनो ना संगमरमर' का तड़का

'Youngistaan' cast gets playful for 'SAB Ki Filmy Holi'
आने वाले 28 मार्च को पर्दे पर फिल्म 'यंगिस्तान' दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म से लीड रोल प्ले कर रहे जैकी भगनानी और नेहा शर्मा को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में 'यंगिस्तान' के हीरो जैकी भगनानी और हिरोईन नेहा शर्मा सब टीवी के होली के जश्न में पहुंचे थे। जिसमें दोनों ने जमकर धमाल मचाया।

Pics: 'सब की फिल्मी होली' में पहुंचे जैकी-नेहा

मालूम हो कि 'सब की फिल्मी होली' सब टीवी का एक त्योहारी जश्न है, जिसमें टेलीविजन के विभिन्न सितारे अलग-अलग गानों पर प्रस्तुति देंगे। जिसमें जैकी भगनानी और नेहा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'यंगिस्तान' का प्रचार करेंगे। दोनों 'जिनी और जूजू' धारावाहिक के अली असगर और रूबीना दिलेक द्वारा एक रोमांटिक गाने पर दी जा रही प्रस्तुति में शामिल भी होंगे।

Did You Know: सुनो ना संगमरमर..सांग लखनऊ के अंबेडकर पार्क में शूट हुआ है

अली ने उस प्रस्तुति को याद करते हुए कहा, "मैंने और रूबीना ने इस नृत्य प्रस्तुति के लिए अभ्यास किया था। जब जैकी और नेहा ने मंच पर हमारा साथ देने का निर्णय लिया तो हम दोनों को आश्चर्य हुआ।" धारावाहिक की यह कड़ी 17 मार्च को होली के दिन प्रसारित होगी।

गौरतलब है कि फिल्म 'यंगिस्तान' राजनीति और एक व्यक्ति की प्रेमकहानी पर आधारित है। फिल्म में जो रोल प्ले जैकी कर रहे हैं उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से प्रेरित है लेकिन इस बात का पुरजोर खंडन जैकी ने किया है।

जैकी ने कहा है कि फिल्म में मेरा रूप-रंग राहुल गांधी से मिलता-जुलता लगेगा लेकिन मैं उनकी भूमिका में नहीं हूं।" फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में नेहा और जैकी जी-जान से जुड़े हुए हैं, फिल्म का गाना काफी हिट हो चुका है,देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?

Did You Know: वैलेंनटाइन के मौके पर रिलीज हुआ सांग फिल्म 'यंगिस्तान' का सुनो ना संगमरमर की ये मीनारें.. आज टॉप टेन में जगह बना चुका है। फिल्म में यह गाना जैकी भगनानी और अभिनेत्री नेहा शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने को शूट आगरा के ताजमहल के सामने और लखनऊ के अंबेडकर पार्क में किया गया है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X