फैन ने पति को कहा लालची....तो दिव्यांका लगाई जमकर लताड़ और कहा..
हमेशा शांत रहने वाली दिव्यांका त्रिपाठी उस समय गुस्से से लाल हो गयी जब उनके फैन ने उनके पति विवेक को कहा लालची..इस पर दिव्यांका ने अपने फैन को जमकर लताड़ा।
स्टारप्लस के शो ये है मोहब्बतें की इशिता उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी को हमेशा काफी शांत और गंभीर देखा गया है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि दिव्यांका अपना आप खो बैठी और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
दरअसल इशिता के एक फैन ने इशिता के पती गोल्ड डिगर (पैसों का लालची) कहा जिसे सुन इशिता ने अपने उस फैन को जमकर लताड़ लगायी।

उन्होंने अपने इस फैन को लताड़ते हुए कहा कि, जब आप हमारे बारे में ज्यादा नहीं जानते तो मेरी ओर से मत बोलो। तुम्हारे पास कुछ और काम नहीं है। यह कपल्स का डिसीजन है, दुनिया का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
बता दें इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी ये मोहब्बतें की आउटडूर शूटिंग के लिए ऑस्ट्रलिया मे हैं।


Click it and Unblock the Notifications