"हां मैं हीरोइनों के साथ FLIRT करता हूं!"
कपिल शर्मा का नया शो शुरू हो चुका है और कम से कम अब कपिल की कमी महसूस होना बंद हो गई है। इतने दिनों से ना कोई अच्छा पंच ना कोई अच्छा चुटकुला। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने शो के बारे में एक इंटरव्यू दिया लेकिन इसकी सबसे दिलचस्प बात थी उनका बेबाक पन।
और इसी बेबाकी में कपिल से पूछा गया कि आप अपने शो पर हर हीरोइन के साथ फ्लर्ट कैसे कर लेत हैं तो कपिल का कहना था कि हां मैं हीरोइनों के साथ फ्लर्ट करता हूं तो क्या हो गया। मैं उनकी पूरी इज़्जत भी करता हूं। और खूबसूरती की तारीफ कौन नहीं करता।
[कपिल Vs कृष्णा ने बांटा बॉलीवुड...इधर सलमान...उधर शाहरूख]
किसी के भी सामने कोई खूबसूरत महिला हो तो वो उसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा। अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह सुनने पर कपिल ने कहा कि वो और प्रियंका चोपड़ा शादी कर रहे हैं ये सबसे अजीब अफवाह थी। कपिल ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि मुझे लगा कि प्रियंका अपने आप ही मान गई।
वैसे तो कपिल की फेवरिट उनकी दीपू हैं यानि कि दीपिका पादुकोण लेकिन देखिए उनके स्टार्स के साथ मारे टॉप 10 जोक्स क्योंकि #KapilIsBack -


Click it and Unblock the Notifications