ये उन दिनों की बात है में शूटिंग के दौरान समीर और नैना ने की रियल शादी, देखें तस्वीरें !
ये उन दिनों की बात है इन दिनों टीआरपी पर नंबर 1 पर छाया हुआ है। आखिरकार नैना और समीर की शादी हो रही है । फैंस ने सोशल मीडिया पर #SameerNainaKiShaadi का ट्रेंड शुरू किया है।
दुल्हन के जोड़े में नैना यानी आशी सिंह काफी गॉरजस दिख रही थीं। वहीं रणदीप राय मतलब समीर भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। कॅालेज रोमांस से शो अब शादी तक पहुंच चुका है।
हाल ही में इस शो के शादी सीन की शूटिंग की गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीन के दौरान रणदीप और आशी सच में शादी करने वाले थे। जी हां, हुआ यूं कि अक्सर शो में शादी के फेरे केवल तीन लिए जाते हैं। लेकिन रणदीप और आशी अपने इस सीन में इतना खो गए थे कि दोनों गिनती करना भूल गए।

जिसके चलते दोनों ने पांच फेरे ले लिए। रणदीप के भाई ने जब आकर दोनों को टोका कि अरे, ये तो फेरे होते जा रहे हैं। तब जाकर दोनों को समझ आयीं। इस बारे में आशी ने बताया कि जैसे रणदीप के भाई ने बताया कि हम 5 फेरे पूरे कर चुके हैं मैं चौंक गईं। तुरंत वहीं पर खड़ी हो गई।
रणदीप आकर झटके में मुझ पर गिर गए। ये हमारे लिए चौंकाने वाला और मजेदार मूमेंट रहा। रणदीप इस पर कहते हैं कि मैं अपने डायरेक्टर के कट बोलने का इंतजार कर रहा था। अच्छा हुआ, भाई ने मुझे रोक दिया। वरना, मेरी आशी से शादी हो चुकी होती। बहरहाल,यहां देखिए नैना 'आशी' की ऐसी तस्वीरें..जो आप देखते रह जायेंगे


Click it and Unblock the Notifications











