TRP: कुमकुम भाग्य ने तोड़ा टीआरपी रिकॅार्ड, ये शो बन गया नंबर 1, नाम चौंका देगा !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। कई ऐसे टॅाप शो हैं जिनकी जगह टॅाप 5 में से बाहर आ गई है। चलिए इसकी शुरुआत नंबर 1 से करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने लांच के साथ ये रास्ते हैं प्यार के इस वीक नंबर 1 पर आ गया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस स्पिन शो को दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी मिली है। आगे चलकर इस शो का क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा। दूसरे नंबर पर भी एक चौंकाने वाले शो का नाम आया है। वो नाम है कुमकुम भाग्य का। अपने लीप के कारण कुमकुम भाग्य भी दर्शकों के नजर में बने रहने में सफल हुआ है।

यही वजह है कि ये शो टीआरपी में नंबर 2 पर है। खैर, इन दोनों शो के कारण नागिन 3 को नंबर 1 से सीधा नंबर 3 पर आना पड़ा है। अच्छी खबर है द कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए। जहां ये शो पिछले वीक टीआरपी पर टॅाप 5 से बाहर था। इस वीक द कपिल शर्मा शो नंबर 5 में आने में कामयाब हुआ है।
इस वीक ये शो नंबर 4 पर पहुंच गया है। इसके साथ कसौटी जिंदगी की 2 को भी दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं। इस वीक प्रेरणा और अनुराग की कहानी नंबर 5 पर है। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications