ये रिश्ते हैं प्यार के प्रोमो : शाहीर शेख और रिया शर्मा की शानदार केमिस्ट्री, सीरियल का पहला गाना
ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ, 15 मार्च से शुरू होने जा रहा है और अब शो का नया प्रोमो बाहर आ चुका है जिसमें सीरियल के दोनों लीड शाहीर शेख और रिया शर्मा दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो एक गाने के तौर पर है जो सीरियल का प्लॉट अच्छे से बयान कर रहा है। इस गाने में एक लड़का और लड़की की शादी के लिए पहली मुलाकात बयान की गई है।
लड़का, लड़की से पूछते भी दिखाई देता है कि क्या एक कप चाय पीकर अपनी ज़िंदगी का पूरा फैसला ले सकती हो? वहीं रिया शर्मा बस उनकी बातों से इरिटेट होती नज़र आती है। सीरियल में रिया के मन में शादी के कई सवाल उठते हैं और वो सोचती हैं कि कैसे किसी के साथ एक मुलाकाबत का बाद जीवन बिता सकती हैं।
ये सीरियल, 10 बजे के स्लॉट में इश्कबाज़ को रिप्लेस करेगा और शाहीर शेख- रिया शर्मा की केमिस्ट्री, नकुल मेहता - नीति टेलर की केमिस्ट्री को रिप्लेस करेगी। ये सीरियल, ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ है जो मिष्टी की कहानी बताएगा।
देखिए सीरियल का प्रोमो


Click it and Unblock the Notifications











