YRKKH : तो ऐसे हुई थी अक्षरा की मौत..कार्तिक को पता चली सच्चाई!
जानिए ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में क्या हुआ।
स्टार प्लस पर लंबे समय से चल रहे टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों दिलचस्पी भरा चल रहा है। पिछले एपिसोड में अापने देखा कि कि नैतिक, नक्ष और घर के सभी लोग इस बात से परेशान हैं कि अक्षरा का हत्यारा जेल से भाग गया। वहीं अखिलेश हत्यारे के भाई से फोन पर गुस्सा करते हुए बात करता है।
वो इस बात पर फोन पर चिल्लाता है कि आखिर वो जेल से भागा क्यों। फोन पर हुई सारी बातचीत को कार्तिक सुन लेता है। तब कार्तिक और गुस्से में आ जाता है और उससे पूछता है कि क्या मांसी की गाड़ी से ही अक्षरा का एक्सिडेंट होता है।


Click it and Unblock the Notifications











