YRKKH Spoiler Alert: अभिनव के मन में आया अभीर को खोने का डर, बेटे को पाने के लिए हर हद पार करेंगे अभि अक्षु

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु ने जैसे-तैसे करके रूही को मना लिया है ताकि वो अभीर को अपना भाई माने। वहीं अभीर की अभिमन्यु से बढ़ती नजदीकियां देखकर अभिनव परेशान है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु इस बात को लेकर बहुत खुश होता है कि रूही और अभीर में दोस्ती हो गई है। वो अपनी मां से बताएगा कि अभीर ने उससे कहा कि वो उसका हीरो है और वो बड़ा होकर उसकी तरह बनना चाहता है। दूसरी तरफ अभीर की बातें सुनकर अभिनव परेशान है और डरने लग गया है कि कहीं वो अपने अभीर को खो ना दे। अक्षरा उसे समझाती है और कहती है कि वो बस हिम्मत रखे। तभी अभिमन्यु और अक्षरा के पास वकील के कागज आते हैं, जिसमें अगले हफ्ते कोर्ट में जाने की बात लिखी होती है।
कायरव ने भले ही मुस्कान की गलतफहमी दूर कर दी हो। लेकिन कायरव के मन में अब भी तूफान मचा हुआ है। उसकी बड़ी मां उसे समझाने की कोशिश करेगी कि कायरव अपने दिल की बात सुने। मुस्कान को यह सब सुनकर बुरा लग रहा होगा और वो जाकर मुस्कान से सॉरी कह दे। वो कहेगी कि मुस्कान को कभी किसी से दिल लगाने में डर ना लगे इसके लिए कायरव कुछ करे। मुस्कान का रिश्ता एक बार फिर से राघव से करने की बात चल पड़ती है। कायरव मुस्कान के पास जाता है तो मुस्कान कहती है कि अब वो किसी और के लिए कोई और मुसीबत नहीं खड़ी करेगी। मुस्कान कहेगी कि गलती उसकी है, पता नहीं उसने कैसे मान लिया कि उसके जैसी लड़की कायरव को पसंद आ सकती है।
नीलम्मा मुस्कान को लेकर लड़के वाले के पास जाने की बात कहती है लेकिन तभी कायरव उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। कायरव कहेगा कि नीलम्मा बहुत बड़ी गलती करने जा रही हैं। कायरव कहेगा कि वो लड़का मुस्कान के लिए सही नहीं है।
अभिनव और अक्षरा अभीर को घुमाने ले जाएंगे। अभिनव अभीर को सबकुछ दिलाने की कोशिश करता है लेकिन अभीर सब चीजों के लिए मना कर देता है। लेकिन उसकी नजर एक लग्जरी गाड़ी पर पड़ती है और अभीर उस गाड़ी की तारीफें करने लग जाता है और यह देखकर अभिनव के चेहरे का रंग फीका पड़ने लग जाता है।
अभिनव उस लग्जरी गाड़ी के मालिक से कहता है कि वो ये गाड़ी बस एक बार चलाना चाहता है, लेकिन उस गाड़ी का मालिक उसे खूब सुनाता है। अभिनव उस गाड़ी मालिक के आगे हाथ भी जोड़ता है और कहता है कि उसके बच्चे की इच्छा पूरी हो जाएगी। बस पांच मिनट के लिए गाड़ी दे दे। गाड़ी का मालिक कहेगा कि क्या अभिनव उसे इस बदले में एक लाख रुपए देगा, जिस पर अभिनव मना कर देता है और फिर वो गाड़ी का मालिक अभिनव की औकात की बात करने लग जाता है।
अभिनव फिर अभीर को कंधे पर बिठा लेता है और फिर भागने लग जाता है। लेकिन तभी अभिनव को कुछ होने लग जाता है और वो अभीर को लेकर गिर पड़ता है। ये पूरा हादसा अभिमन्यु की बड़ी मां देख लेती है। अभिमन्यु की बड़ी मां मंजिरी से जाकर कहेगी कि वो अभीर की कस्टडी में उसका साथ देगी। दूसरी तरफ अभिनव के हाथ में पट्टी देखकर सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं। कायरव अभिनव से पूछने की कोशिश करेगा लेकिन वो कायरव से किसी भी तरह की बात करने में इच्छुक नहीं लगा। फिर अक्षरा सबको झूठ कह देती है कि अभिनव के हाथ में काफी सारे शॉपिंग बैग्स थे और एक पत्थर रास्ते में आया और वो गिर गए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा पर इल्जाम लगाएगा कि उसका बेटा अभिनव और अक्षरा की कस्टडी में सुरक्षित नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications