YRKKH Spoiler Alert: अभिनव को छोड़कर असली पिता के करीब जाएगा अभीर, अभिमन्यु को हासिल होगी एक और जीत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु और अक्षरा अपने बच्चे की कस्टडी पाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। मंजिरी किसी भी हाल में अभीर को घर लाना चाहती है और इस बात से रूही खफा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही कहेगी कि अभीर को बोलो कि वो यहां पर ना आए और इस पर अभिमन्यु रूही को कहता है कि जबतक वो अभीर की मौजूदगी से खुद को परेशान करना बंद नहीं कर देगी तब तक अभीर यहां पर नहीं आएगा। ये सुनकर रूही खुश हो जाती है और पूछती है कि अगर वो इस घर में कभी भी अभीर को ना आने की बात बोलूं तो अभिमन्यु कहेगा कि फिर अभीर कभी यहां पर नहीं आएगा। यह सुनकर मंजिरी आग-बबूला हो जाती है।
अभीर अपनी मां अक्षरा के पास आता है और वो फुटबॉल खेलने की बात कहता है लेकिन अक्षरा उसे चुप होने के लिए बोल देती है, क्योंकि वो काम कर रही होती है। लेकिन अक्षरा वकील से बात करने लग जाती है। अभीर अपनी मां का ध्यान खींचने की कोशिश करता है लेकिन अक्षरा अपने ही कामों में बिजी होती है। अभीर कस्टडी के पेपर पढ़ने लग जाता है। वो अभिमन्यु के नाम पर आ ही रहा होगा तभी अभिनव आ जाता है और अभीर से पेपर छीन लेता है और अभीर को डांटने लग जाता है और अभीर रोने लग जाता है। अभीर कहता है कि उसकी कोई गलती नहीं है वो कह रहा था कि उसके साथ सिर्फ 10 मिनट फुटबॉल खेल लो। लेकिन कोई भी उसकी तरफ देखता ही नहीं है। वो कहता है कि यहां पर सब दवाइयां ही दवाइयां खिलाते रहते हैं और कस्टडी-कस्टडी के बारे में बात करते रहते हैं। अभीर कहेगा कि वो नीलम्मा और मुस्कान के साथ कसौली वापस जाना चाहता है। क्योंकि उदयपुर आकर उसके मम्मी-पापा ने उसके साथ समय बिताना बंद कर दिया है। अभीर की ये बातें सुनकर अक्षरा और अभिनव खुद को कोसने लग जाते हैं।
अभीर गुस्सा होकर घर के बाहर आता है तो रूही उसके पास आती है और उसके आंसूओं को पोछती है और कहती है कि वो अब अभीर से गुस्सा नहीं है। वो अभिमन्यु को थैंक्यू बोलेगा क्योंकि उसने रूही से उसकी दोस्ती करवा दी। वो कहेगा कि अभिमन्यु उसका हीरो है और वो बड़े होकर उसके जैसा बनना चाहता है। यह बात अभिनव और अक्षरा सुन लेंगे। अभीर कहेगा कि सब लोग उसे इग्नोर कर रहे थे, इसलिए उसने कसौली वापस जाने का फैसला किया था लेकिन अब रूही नाराज नहीं है तो वो कभी भी अपने डॉकमैन के साथ खेल सकता है और उससे बात कर सकता है। अभिमन्यु की गोद में दोनों बच्चे बेहद खुश होते हैं और यह देखकर अभिनव परेशान हो जाता है। अक्षरा अभिनव को समझाने की कोशिश करती है कि अभीर की जिंदगी का हीरो सिर्फ और सिर्फ अभिनव ही है। अभिनव कहता है कि अगर ऐसा ही रहा तो उसकी फैमली उससे छीन जाएगी। अक्षरा अभिनव को समझाने की कोशिश करेगी। अभिनव कहता है कि अभिमन्यु कोई आम इंसान नहीं है, अभीर का अभिमन्यु के साथ खून का रिश्ता है। वो कहेगा कि अभीर उससे दूर जा रहा है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव अभीर को घुमाने ले जाता है और उसे कंधे में बिठाकर भागता है लेकिन वो लड़खड़ाकर गिर जाता है। यह बात जानकर अभिमन्यु अक्षरा के पास आता है कहता है कि उसका बेटा अभिनव और अक्षरा की कस्टडी में सेफ नहीं है और वो उसकी कस्टडी पाने के लिए हर हद पार करेगा।


Click it and Unblock the Notifications