YRKKH Spoiler Alert: गुस्से में रूही पहुंचाएगी अभीर को चोट, सबके सामने मार देगी धक्का

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु की दीवानगी अभीर के लिए बढ़ती जा रही है और वो इस चक्कर में रूही को इग्नोर कर रहा है। दूसरी तरफ मंजरी को पता चल गया है कि अक्षरा और अभिमन्यु एक ही कैंप में हैं।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब कैंप की एक एक्टिविटी में अभीर को अभिमन्यु के पास जाना होता है तो अभिमन्यु की खुशी का ठिकाना नहीं होता और वो रूही को छोड़कर चला जाता है। दूसरी तरफ मुस्कान को देखने आने वाले लड़के के लिए कायरव मिठाइयां लेने जाएगा तो उसकी भिड़ंत एक ऐसे लड़के से हो जाएगी जो काफी बदतमीज होता है और उसने कायरव की गाड़ी से टक्कर भी मार दी है।
अभीर की बहुत सारी बातें अभिमन्यु को अक्षरा की याद दिलाएगी। अभीर और अभिमन्यु को यूं घुलता-मिलता देखकर आरोही को जलन होती है। वो सोचती है कि अभिमन्यु अभीर की अभी से इतनी फिक्र करता है, जब सबको पता चल जाएगा कि अभीर अभिमन्यु का ही बेटा है तो वो उसकी तरफ देखेगा भी नहीं। रूही को खंरोच लगती है तो वो अभि को ढूंढ़ने के लिए आती है लेकिन तभी अभीर को चोट लग जाती है तो अभिमन्यु रूही को छोड़कर अभीर की चोट पर ध्य़ान देता है और साथ ही आरोही को भी डांट देता है। रूही को जरा भी अच्छा नहीं लगता कि उसका पोपी किसी और का ख्याल रख रहा है। आरोही इशारों ही इशारों में अक्षरा को समझाएगी ताकि वो उसकी बेटी का ख्याल रख सके और उसे उसका पोपी लौटा सके।
Recommended Video
रूही अभिमन्यु को ऐसे अभीर के लिए काम करते देखकर परेशान है और वो अक्षरा से कहती है कि पहले उसके पोपी सिर्फ उसे प्यार करते थे। कैंप का विनर भी अभीर ही बनता है और इसके बाद तो रूही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वहीं अभिमन्यु अभीर की खुशी में बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो जाता है और रूही का हाथ छोड़ देता है। अभिमन्यु अभीर को अपने कंधे में बैठा लेता है तो रूही अभीर की टांग खींचकर उसे नीचे उतारने की कोशिश करती है और इस चक्कर में अभीर की ट्रॉफी नीचे गिरकर टूट जाती है और जैसे भी अभिमन्यु अभीर को नीचे उतारता है तो रूही उसे धक्का दे देती है और अभिमन्यु और अक्षरा अभीर को गिरने से बचा लेते हैं।
अभिमन्यु रूही को समझाने की कोशिश करता है लेकिन रूही कहती है कि उसके पोपी की गोद सिर्फ उसकी है। इस पर अक्षरा कहेगी कि रूही ठीक कह रही है, उसकी जगह किसी को भी नहीं मिलनी चाहिए। आरोही अकेले में रूही से कहेगी कि वो अभिमन्यु से जाकर खुद बात करे और उसे जो महसूस हो रहा है, उसके बारे में भी बात करे। अक्षरा को रूही का बिहेवियर समझ आ रहा है और वो इस बारे में अभिमन्यु को समझाना चाहती है लेकिन अभिनव कहेगा कि वो चाहे जिस मन से भी समझाए लेकिन अभिमन्यु को लगेगा कि अक्षरा उसे उसके बेटे से दूर रहने के लिए कह रही है।


Click it and Unblock the Notifications











