ये रिश्ता क्या कहलाता है.. में प्यार का 'ओवरडोज'.. क्या करेगी अक्षरा!
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में हमेशा ही कोई न कोई इंट्रस्टिंग सीन चलता ही रहता है। तभी ये सीरियल इतने साल होने के बावजूद भी लोगों की पसंद बना हुआ है। अक्षरा की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव मानो लोग अपना सा समझने लगे हों।
नैतिक-अक्षरा की जोड़ी का तो कहना ही क्या। भले ही अब आपको सीरियल में नैतिक के रोल के करन मेहरा दिखाई नहीं देंगे, उसके बावजूद इस सीरियल में अभी बहुत कुछ है देखने के लिए।

सीरियल देखने वाले यश को तो जानते ही होंगे। जी हां...नंदिनी का बेटा यश। आने वाले एपिसोड्स सेंटर ऑफ अट्रेक्शन यश ही होने वाला है। अरे भई...जनाब को प्यार जो हो गया है। वो भी एक विदेशी मेम से।
आने वाले एपिसोड्स इन दोनों पर केंद्रित होने वाले हैं। जैसा कि आप जानते हैं यश की दादी रुक्मनी को, वो तो इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होने वाली। वहीं नंदिनी भी यश और रोज़ की शादी के खिलाफ रहेगी।
[Limelight में आना है तो बस नौटंकी ही काफी है!]
ऐसे में बेचारी अक्षरा दुविधा में पड़ जाएगी, क्योंकि जहां एक तरफ यश और रोज़ उससे घरवालों को मनाने के लिए मदद मांग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नंदिनी और रुक्मनी भी अक्षरा के पास मदद लेने के लिए जाएगी। वैसे तो नक्श यश का पूरी तरह सपोर्ट में है।
ऐसे में बेचारी अक्षरा किसकी मदद करे ये उसके लिए तय करना काफी मुश्किल होने वाला है। बेचारी अक्षरा अपने और नायरा के रिश्ते को लेकर पहले से ही परेशान है वहीं एक और परेशानी उसके सामने खड़ी होने वाली है।
सीरियल में वैसे तो इन दिनों ऐसा दिखाई दे रहा है नायरा और अक्षरा के बीच की दूरियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। सीरियल में नक्श और बाकी का पूरा परिवार नायरा को अक्षरा के करीब लाने की पूर कोशिश कर रहा है।
बता दें कि इस सीरियल में अभी तक नैतिक के लापता होने का खुलासा नहीं हुआ है, जो जल्द ही होने वाला है। इसके बाद अक्षरा का क्या होगा ये आने वाला एपिसोड बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











