YRKKH Update: तो क्या अभिमन्यु और अक्षरा को एक करने के लिए अभिनव देगा अपने प्यार की कुर्बानी? खत्म होगा रोल!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है जिसने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। जिस शो की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा ने मुख्य भूमिकाओं में की थी, उसमें इस वक्त प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनव का रोल होगा खत्म!

कुछ महीने पहले, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लोकप्रिय एक्टर जय सोनी की एंट्री देखी, जो अभिनव की भूमिका निभा रहे हैं। जय का किरदार शो में अक्षरा का पति बना है, जो हर बुरे वक्त में उसके साथ खड़ा होता है। लेकिन अब जल्द ही शो में एक नया अपडेट आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय सोनी जल्द ही शो छोड़ सकते हैं क्योंकि उनका किरदार खत्म हो रहा है।

जय सोनी ने बताई सच्चाई

हाल ही में, टेलीचक्कर से बातचीत में जय सोनी ने ये रिश्ता क्या कहलाता से बाहर निकलने की अफवाहों पर बात की। एक्टर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, मुझे इसकी सूचना भी नहीं दी गई है, इसलिए मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट कहां से आ रही हैं। ट्रैक चल रहा है और मैं लगातार शो की शूटिंग भी कर रहा हूं।" जय के इस बयान को सुनने के बाद अब फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जय सोनी अब भी शो का हिस्सा बने रहेंगे।

जय सोनी का करियर

ये रिश्ता क्या कहलाता है की मौजूदा कहानी (प्रणाली राठौड़) अक्षरा और (हर्षद चोपड़ा) अभिमन्यु के बेटे अभीर की बीमारी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बीच, अभीर को पता चलता है कि अभिनव उसका असली पापा नहीं है, जिससे कहानी और पेचिदा हो गई है। जय सोनी के करियर की बात करें तो उन्हें 'बा बहू और बेबी', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'संस्कार - धरोहर अपनो की' जैसे कई शो का हिस्सा रहे हैं। वह 'झलक दिखला जा 5' और 'नच बलिए 7' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी थे।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X