ये रिश्ता क्या कहलाता है महा ट्विस्ट, 5 साल का लीप, टूट जाएगा कार्तिक-नायरा का रिश्ता !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से फैंस कार्तिक और नायरा को एक दूसरे से अलग होते हुए देखेंगे। इस बीच ये खबर आ रही है कि इन दोनों के बीच आ रही परेशानी शो में अब तक का सबसे बड़ा लीप लेकर आने वाली है। खबरों की मानें तो नायरा और कार्तिक जल्द एक दूसरे से अलग हो जायेंगे। एक बार फिर से दोनों के बीच बढ़ रही दूरी इस शो को 5 साल आगे लेकर चली जाएगी। 5 साल के लीप के बाद कार्तिक और नायरा एक दूसरे से अलग होते हुए नजर आयेंगे।
जहां पर नायरा सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई देंगी। वहीं कार्तिक पूरी तरह से काम में डूबा हुआ नायरा से नफरत करता हुआ दिखाई देगा। लीप के बाद कार्तिक को पता चलता है कि नायरा के पास जो बच्चा है उसका पिता वही है। इसके बाद दोनों बच्चे को अपने पास रखने के लिए केस लड़ते हुए दिखाई देंगे।

फिलहाल शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि नायरा अपने हाथ में गिफ्ट रखकर कार्तिक को कुछ बताने के लिए आती है। तभी कार्तिक नायरा से पूछता है कि क्या वह उस रात मीहिर कपूर के साथ थी। कार्तिक के ये पूछते ही नायरा परेशान हो जाती है। वह गुस्से में आकर कार्तिक से कहती है कि तुम जो कह रहे हो वो सही है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि डीडी के ऐसे कई टॅाप शो हैं जो कि इस समय यू ट्यूब पर लाखों बार देखा जा रहा है।चलिए फिर बिना समय गंवाए उन शो की लिस्ट देखते हैं जो कि लाखों हिट्स बटोर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications