फैंस को झटका, फिर से अलग हो जाएंगे कार्तिक-नायरा, ये रिश्ता में आएगा 5 साल का लीप !

By Prachi Dixit

10 साल से टीवी पर लगातार टॅाप रेटिंग पर रहने वाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर बार कई ट्विस्ट आते रहते हैं। ये शो कई बार लीप ले चुका है। लेकिन एक बार फिर से ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी 5 साल का लीप लेने जा रही है। ये कब और कैसे होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने एक बार फिर से कहानी को नया मोड़ देने की प्लानिंग कर ली है। इस वक्त शो में आप देख रहे हैं कि नायरा के नौकरी करने को लेकर कार्तिक काफी परेशान है। शो में कई बार ऐसे हालात सामने आ रहे हैं जहां पर कार्तिक को बार-बार नायरा के कारण ठेस पहुंच रही है। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Ha

जहां पर कार्तिक नायरा से लव यू कहने के बाद ये पूछता है कि क्या वह मीहिर के साथ एक रात गुजार चुकी है। इस पर नायरा कहती है हां, तुम सही सोच रहे हो। इतना कहकर नायरा चली जाती है। इसी प्रोमो के बाद एक बार फिर से कार्तिक और नायरा की राह एक दूसरे से अलग होती हुई नजर आएगी।

ये भी माना जा रहा है कि लीप के बाद नायरा टॅाप डिजाइनर बन जाती है। दोनों अपने करियर पर फोकस करते हैं। ऐसे में काम एक बार दोनों को कैसे करीब लाता है। यहीं कहानी 5 साल के लीप में दिखाई जाएगी।

फिलहाल यहां देखिए शो का नया प्रोमो और शिवांगी यानी कि नायरा की वायरल तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X