हिना खान की वजह से 'ये रिश्ता..की' टीम ने लिया ये फैसला..SAD!
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैन्स के लिए बुरी खबर है। पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि इस सीरियल की शूटिंग जल्द ही स्विट्ज़रलैंड में की जाएगी, जिसके लिए शो की पूरी टीम उड़ान भरने वाली है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि स्विट्ज़रलैंड शूट रद्द कर दिया जाएगा।

दरअसल, इस सीरियल की अक्षरा यानि हिना खान की पिछले दिनों अचानक से बिगड़ी तबियत के कारण ये प्लान कैंसिल किया जा सकता है। हाल ही में खबर आई थी कि हिना खान की सेट पर अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि हिना को किडनी में पथरी की शिकायत है।
भाभी जी बनीं आइटम डांसर...इतनी HOT तो पहले कभी नहीं दिखीं...
इसी कारण फिलहाल इस शो के मेकर्स ने स्विट्ज़रलैंड में शूटिंग के इरादे को टाल दिया है। आपको बता दें कि शो की टीम ने स्विट्ज़रलैंड जाने की बकायदा पूरी तैयारी कर ली थी। सभी का वीज़ा, पासपोर्ट सब तैयार था, लेकिन हिना की तबियत को ध्यान में रखते हुए इन्हें ये प्लान टालना पड़ रहा है। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि स्विट्ज़रलैंड शूट के दौरान इस बार नए नैतिक (विशाल सिंह) की एंट्री कराई जानी थी।
#BiggBoss10..सलमान खान पहुंचे स्पेस में..देखें वीडियो!
बता दें कि इन दिनों ये सीरियल कार्तिक नायरा, गायू, नक्श जैसे युवाओं की लव स्टोरी पर चल रहा है। इसमें कार्तिक और नायरा के रोमांस को काफी टीआरपी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications