ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिलिए सीरियल की नई एंट्री से
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है में होने वाली है नई एंट्री अभिनव शर्मा की। अभिनव सीरियल में अनन्या के अपोज़िट काम करेंगे। फिलहाल सीरियल में संजू और यश की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसमें जुड़ेगी अनन्या और अभिनव की लव स्टोरी। जहां वर्षा अनन्या के वेट के कारण उसकी शादी के लिए परेशान है वहीं उसके पापा के लिए वो परी है।

ऐसे में ये नई एंट्री उसकी लाइफ में क्या नए बदलाव लाएगी, यही सीरियल की कहानी होगी। इस किरदार के लिए अभिनव शर्मा काफी मेहनत कर रहे हैं और ये उनका डेब्यू सीरियल है। अब देखना है कि नैतिक की तरह वो भी माहेश्वरी खानदान के फेवरिट जमाई बन पाएंगे या नहीं।
[नच बलिए 7: बाहर हुए रोहित ऐश्वर्या, लेकिन एक और महा ट्विस्ट!]
वहूीं आने वाले एपिसोड में संजू और यश की लव स्टोरी नक्ष के साथ ही ट्राएंगल बन जाएगी। पर संजू किसे चुनेगी और दो भाईयों में कौन जीतेगा संजू का दिल ये तो आने वाले एपिसो़ड्स ही बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications