'ये रिश्ता...' के अभिमन्यु उर्फ Harshad Chopda की पढ़ाई के बारे में जानकर पकड़ लेंगे माथा!

Harshad Chopda Qualification: टीवी स्टार हर्षद चोपड़ा, जिन्होंने 2006 में जी टीवी के 'ममता' के साथ अभिनय की शुरुआत की, उन्होंने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। हालांकि, वह सब टीवी के लेफ्ट राइट लेफ्ट में को-एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ कैडेट अली की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्ध हुए।
लेफ्ट राइट लेफ्ट की सफलता के बाद, उन्होंने कई लोकप्रिय शो में काम किया और छोटे पर्दे की सबसे पसंदीदा हस्तियों में खुद को शामिल किया। हर्षद कलर्स टीवी के 'बेपनाह' में जेनिफर विंगेट के साथ दिखे, हर्षद चोपडा ने राजन शाही के लंबे समय से चल रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेल लीड एक्टर अभिमन्यु बिड़ला के रूप में एंट्री ली, 2021 में जनरेशन लीप के बाद प्रणाली राठौड़ के साथ। तब से, एक्टर लोगों का दिल जीत रहे हैं और लगातार खबरों में है। एक्टर के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो, एक्टर को लेकर यह अफवाह है कि वो अपनी को एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? नहीं?
हर्षद चोपड़ा का जन्म 17 मई, 1983 को महाराष्ट्र के गोनिदिया में एक मारवाड़ी जैन परिवार में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता का नाम प्रकाश चोपड़ा है और उनकी एक छोटी बहन है जिनका नाम हर्षा चोपड़ा है। उनकी मां का नाम अभी तक ज्ञात नहीं है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, हर्षद चोपड़ा ने पुणे के मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से स्नातक किया। कथित तौर पर, टीवी स्टार के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री है।
एक्टर की कमाई की बात करें तो वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी सितारों में से एक हैं, हर्षद चोपडा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने रोल के लिए पर एपिसोड 2-3 लाख के बीच चार्ज कर रहे हैं। जबकि उनकी कुल संपत्ति के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है, कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह लगभग 20-30 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।


Click it and Unblock the Notifications