ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler: नायरा की होगी फिर से शादी, टूट जाएगा कार्तिक का दिल !
ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वक्त दर्शकों को एक नई लव स्टोरी तरफ ले जा रहा है। इसकी वजह है नायरा की याददाश्त। बच्चे की मौत और एक्सीडेंट के बाद नायरा अपनी याददाश्त खो बैठी है। नायरा को कुछ भी याद नहीं है।
इतना ही नहीं नायरा ने अपने पति कार्तिक को भी पहचानने से इंकार कर दिया। हालांकि उसे कार्तिक से जुड़ी कुछ खास चीज याद हैं। लेकिन वो इसे समझ नहीं पा रही है।

दूसरी तरफ कार्तिक एक बार फिर से नायरा की जिंदगी में प्यार लेकर लौट आया है। इसकी खबर नक्स को नहीं है। वहीं आने वाले एपिसोड में नायरा और कार्तिक के रोमांस के बीच इस शख्स की एंट्री होगी। ऐसी खबर है नायरा और कार्तिक के रोमांस के बीच ऋषभ सबसे बड़ा ट्विस्ट लेकर आया है।


Click it and Unblock the Notifications