ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler : मामा के लिए कार्तिक लेगा नायरा से अलग होने का फैसला !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से कार्तिक और नायरा एक हो गए हैं। गोयनका के सामने नायरा ने इस बात की कसम खाई है कि चाहे जो भी हालात हो जाए वह अब कभी-भी कार्तिक को छोड़कर कहीं पर भी नहीं जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ शो में नए किरदार की एंट्री हुई है। हम बात कर रहे हैं कार्तिक के मामा की। कार्तिक के मामा की एंट्री से ही ये साफ हो गई है कि वह गलत नियत के इंसान है। वह कार्तिक की बहन मानसी को बचपन में मोलेस्ट भी कर चुके हैं। हालांकि नायरा को अभी इसका पता नहीं चला है।

जल्द ही नायरा को ये बात मानसी से पता चलेगी। लेकिन जब नायरा मामा की हकीकत सबके सामने रखेगी तो कोई इस पर यकीन नहीं करेगा। यहां तक कार्तिक खुद इस अपने मामा की हरकत पर यकीन करने से मना कर देगा। जिसके बाद एक बार फिर से नायरा और कार्तिक के रिश्ते में दरार आ जाएगी।
जी हां, इस बार खुद को बचाने के लिए मामा पूरे परिवार को इमोशल करेंगे। नायरा को घर से निकालने की भी प्लानिंग करेंगे। यानी इतना तो तय है कि नायरा और कार्तिक के रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा अब होने वाली है।
बहरहाल,यहां देखिए शिवांगी जोशी यानी कि नायरा की खूबसूरत वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications